Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 30th March: आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज, जानिए कैसी है अजय देवगन-तब्बू की 'भोला'

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 11:32 AM (IST)

    Entertainment Top News 30th March मनोरंजन जगत में 30 मार्च को काफी हलचल देखने को मिली। एक तरफ जहां भोला थिएटर में रिलीज हुई तो वहीं दूसरी तरफ प्रभास ने अपनी फिल्म आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज किया। यहां पर पढ़ें 5 बड़ी खबरें।

    Hero Image
    Entertainment Top News 30th March Adipurush Prabhas and Kriti New Poster Release to Ajay Devgn Bholaa Review/ Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 30th March: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था। भोला तमिल हिंदी फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है, जिसके हिंदी रीमेक में कई ट्विस्ट एंड टर्न दिखाए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा प्रभास ने रामनवमी के खास मौके पर अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां योगी सरकार से न्याय की मांग की। मनोरंजन जगत में 30 मार्च को और क्या कुछ हलचल रही, चलिए बिना देरी किये डालते हैं एक नजर।

    थिएटर्स में दर्शकों के बीच पहुंची 'भोला'

    फाइनली लोगों का इंतजार अब खत्म हो चुका है और अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म 'भोला' थिएटर तक पहुंच चुकी है। भोला तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है, जो काफी सफल फिल्म थी। क्या है इसकी कहानी और इस हिंदी रीमेक में कितने ट्विस्ट हैं, यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज

    प्रभास एक बार फिर से जल्द ही ऑडियंस के बीच लौटने की पक्की तैयारी कर चुके हैं। उनकी फिल्म 'आदिपुरुष' जून में रिलीज हो रही है, लेकिन हाल ही में रामनवमी के मौके पर उन्होंने 'आदिपुरुष' का एक नया पोस्टर रिलीज किया, जिसमें उनके साथ-साथ कृति सेनन और सनी सिंह भी नजर आ रहे हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    आकांक्षा दुबे की मां ने योगी सरकार से न्याय की मांग

    एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार यानी 26 मार्च को को बनारस के एक होटल में सुसाइड किया था। अब इस मामले में एक्ट्रेस की मां का बयान सामने आया है। मधु दुबे ने बेटी की हत्या का शक जताया है और योगी सरकार से न्याय की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर....


    बॉक्स ऑफिस पर 'तू झूठी, मैं मक्कार' ने दी 'जॉन विक-4' को मात

    रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' के लिए लोगों में खूब दीवानगी देखने को मिल रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में हॉलीवुड फिल्म 'जॉन विक-चैप्टर 4' को भी धूल चटा दी है। क्या रहा सभी फिल्मों का हाल चलिए जानते है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    ऑडियंस को कैसी लगी 'भोला'

    अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म भोला लंबे इंतजार के बाद रामनवमी पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म की कहानी भोला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे 10 साल बाद जेल से रिहाई मिली है। भोला अपनी बेटी से पहली बार मिलने के लिए बेताब है, लेकिन इस बीच वो ऐसी परिस्थितियों में फंस जाता है, जहां पल-पल उसे अपनी जान के लिए लड़ना पड़ता है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...