Move to Jagran APP

Entertainment Top News 28th March: विवियन डीसेना ने धर्म बदलने पर तोड़ी चुप्पी, अल्लू अर्जुन के 20 साल पूरे

Entertainment Top News 28th March मनोरंजन जगत में आज काफी हलचल देखने को मिली। एक तरफ जहां विवियन डीसेना ने शादी से लेकर धर्म परिवर्तन करने पर चुप्पी तोड़ी तो वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन ने इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए। पढ़ें टॉप 5 न्यूज।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraTue, 28 Mar 2023 06:47 PM (IST)
Entertainment Top News 28th March: विवियन डीसेना ने धर्म बदलने पर तोड़ी चुप्पी, अल्लू अर्जुन के 20 साल पूरे
Entertainment Top News 28th March Vivian Dsena Break Silence on Religion Change to Allu Arjun 20 Years in Industry/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 28th March: टीवी एक्टर विवियन डीसेना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी शादी की खबरों ने जोर पकड़ा था, अब हाल ही में उन्होंने सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ी।

इसके अलावा 'पुष्पा-द रूल' से एक बार फिर स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार अल्लू अर्जुन ने इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे किये, जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ खास अंदाज में शेयर की। इसके साथ मनोरंजन जगत में और क्या कुछ हलचल रही, चलिए बिना देरी किये डालते हैं एक नजर।

विवियन डीसेना ने बदला धर्म

'मधुबाला' एक्टर विवियन डीसेना पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड से शादी करने से लेकर, एक बेटी का पिता बनने और अपना धर्म परिवर्तन बदलने तक पर कई खुलासे किए। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


अल्लू अर्जुन के इंडस्ट्री में 20 साल पूरे

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। एक्टर ने मंगलवार को ट्वीट कर फैंस के साथ अपनी ये खुशी सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस के साथ उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनका करियर बनाने में उनकी मदद की है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


शाह रुख खान ने खरीदी नई कार

किंग खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी चमचमाती लग्जरी कार है, जो शाह रुख ने हाल ही में खरीदी है। बादशाह खान ने पठान की सफलता के बाद रॉल्स रॉयस कलिनन खरीदी है, जो काफी महंगी है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

राइटर यासिर हुसैन ने शाह रुख की फिल्म को बताया वीडियो गेम

शाहरुख खान स्टारर पठान ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पछाड़ दिया। हालांकि, इस फिल्म का रिव्यू देते हुए पाकिस्तानी राइटर यासिर हुसैन ने इसे बिना सिर पैर की फिल्म बताया है। यासिर हुसैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए शाह रुख की फिल्म पर अपनी राय दी। यहां पर पढ़ें पूरी खबर....


मैदान का इस दिन सामने आएगा टीजर

अजय देवगन जल्द ही फिल्म भोला में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब सिंघम ने अपने फैंस के साथ एक और गुड न्यूज शेयर की है। फिल्म भोला के अलावा अजय की फिल्म मैदान भी काफी चर्चा में है। उनकी फिल्म मैदान के टीजर रिलीज की डेट सामने आ गई है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...