Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 15th September: 'सिंघम-3' में अजय से भिड़ेगा ये एक्टर, बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' का तूफान

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 02:38 PM (IST)

    Entertainment Top News 15th September मनोरंजन जगत में सुबह से कोई न कोई हलचल मची रहती है। अजय देवगन की सिंघम-3 को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी को इस फिल्म में विलेन मिल गया है। इसके अलावा जवान की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां पर पढ़ें टॉप 5 न्यूज।

    Hero Image
    Entertainment Top News 15th September / Photo- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 15th September: रोहित शेट्टी की सिंघम 3 को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। दो सफल पार्ट्स के बाद अब निर्देशक रोहित शेट्टी अजय देवगन स्टारर 'सिंघम-3' की तैयारियों में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन के अपोजिट इस फिल्म में विलेन के किरदार के लिए रोहित शेट्टी ने इस पॉपुलर एक्टर को कास्ट किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर आठ दिनों में 'जवान' ने कहर ढहा दिया है। उनकी फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से बस इतनी दूर है। एंटरटेनमेंट की दुनिया में और क्या कुछ खास रहा, यहां पर पढ़ें टॉप 5 ट्रेंडिंग न्यूज।

    रोहित शेट्टी को 'सिंघम 3' के लिए मिल गया विलेन?

    रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सिंघम अगने को लेकर अपडेट आई है। फिल्म में विलेन के नाम से भी पर्दा उठ गया है। सिंघम अगने को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री हुई है। वहीं, अब फिल्म के विलेन के रोल में अर्जुन कपूर को लेने की खबर आई है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    400 करोड़ से इतनी दूर है 'जवान'

    शाह रुख खान की 'जवान' की बॉक्स ऑफिस पर ऐसी आंधी चली है, जिसने अन्य फिल्मों के शासन को बिल्कुल हिलाकर रख दिया है। आठ दिनों में ही फिल्म ने लगभग 386 करोड़ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस कर लिया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    मुन्ना-सर्किट का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी ने 'मुन्ना और सर्किट' बनकर दर्शकों को बहुत हंसाया। 'मुन्ना भाई- 3' की घोषणा का एक लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा तो नहीं हुई, लेकिन हाल ही में अरशद-संजय संग निर्देशक राजकुमार हिरानी के एक वीडियो ने फैंस की बेसब्री बढ़ा दी है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    अक्षय कुमार ने शेयर की जसवंत सिंह की तस्वीर

    आज यानी 15 सितंबर को दुनियाभर में इंजीनियर्स डे मनाया जा रहा है। हाल ही में अक्षय कुमार ने भी इंजीनियर्स डे के मौके पर एक पोस्ट किया है।इस पोस्ट में उन्होंने इंजीनियर्स डे की बधाई दी है और साथ ही अपनी आने वाली फिल्म 'मिशन रानीगंज' के किरदार जसवंत सिंह गिल के बारे में भी पोस्ट किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    जवान के लिए दीपिका पादुकोण ने छोड़ी फीस

    एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' में दीपिका पादुकोण ने भी कैमियो किया है। उन्हें और किंग खान को साथ देख फैंस फिर के चेहरे खिल उठे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाह रुख खान की फिल्म के लिए दीपिका में एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज छोड़ दी है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...