यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Singham Again: रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में कंफर्म हुआ विलेन, ये हैंडसम एक्टर छुड़ाएगा सुपरकॉप के छक्के!
Rohit Shetty Ajay Devgn film Singham Again एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की पिछली फिल्में सिंघम और सिंघम रिटर्न्स सुपर हिट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty And Ajay Devgn Instagram Image: रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर अपडेट आई है। फिल्म काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। सिंघम अगेन की स्टार कास्ट को मेकर्स सबसे ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। अब फिल्म में विलेन के नाम से भी पर्दा उठ गया है।
रोहित शेट्टी की पिछली फिल्में सिंघम और सिंघम रिटर्न्स सुपर हिट रही थी। अब फैंस फिल्म के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी भी दर्शकों का दिल नहीं तोड़ना चाहते और सिंघम अगेन को बेस्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: इस बार हुआ ऐसा एविक्शन कि भड़के लोग, रोहित शेट्टी के शो पर लगाए गंभीर आरोप
कौन होगा विलेन ?
सिंघम अगेन को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री हुई है। वहीं, अब फिल्म के विलेन के रोल में अर्जुन कपूर को लेने की खबर आई है। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में कन्फर्म किया है कि रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन में विलेन के किरदार के लिए अर्जुन कपूर को फाइनल कर लिया है। एक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में नई एंट्री हैं।

चार सुपर कॉप से होगी विलेन की लड़ाई
रोहित शेट्टी इस बात को छिपाकर रखना चाहते हैं कि सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर हीरो नहीं, बल्कि विलेन का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म में उनका सबसे बड़ा सरप्राइज होने वाला है। सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर बतौर विलेन चार सुपर कॉप सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और लेडी सिंघम से भिड़ते हुए नजर आएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेगी रिकॉर्ड
रिपोर्ट में आगे ये भी बताया कि अर्जुन कपूर ने अपने रोल के तैयारी भी शुर कर दी है। वहीं, रोहित शेट्टी अपनी कास्टिंग को लेकर बेहद सावधानी बरत रहे हैं। वो भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म देने वाले हैं। इसके लिए वो बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों को अपनी फिल्म में शामिल कर रहे हैं। सिंघम अगले बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है।
