Entertainment Top News 11 April: धोनी की पहली फिल्म का पोस्टर आउट, 11 साल की बच्ची का सहारा बने अर्जुन कपूर
Entertainment Top News 11 April इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल रहे MS Dhoni अब फिल्म जगत में अपनी एक नई पारी खेलने जा रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने हाल ही में 11 साल की बच्ची की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। पढ़ें टॉप 5 खबरें।

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 11 April: मनोरंजन जगत में आज सुबह से ही काफी हलचल देखने को मिली। भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट के बाद फिल्मी मैदान में उतर रहे हैं। उनके प्रोडक्शन धोनी एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म एलजीएम- लेट्स गेट मैरिड का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है।
तो वहीं अर्जुन कपूर ने 11 साल की छोटी बच्ची अनीशा के सपने को पूरा करने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इसके अलावा साल 2007 के किस मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा और सुबह से शाम में क्या खास रहा, चलिए बिना देरी किये हुए डालते हैं एक नजर।
MS Dhoni की पहली फिल्म का पोस्टर रिलीज
भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के बाद अब एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में हाथ आजमाने जा रहे हैं। धोनी के होम प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म का नाम एलजीएम यानी लेट्स गेट मैरिड है। फिल्म का प्रोडक्शन उनकी पत्नी साक्षी धोनी कर रही हैं, जिसका पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
अर्जुन ने 11 साल की बच्ची का बने सहारा
मुंबई के पनवेल इलाके में रहने वाली 11 साल की अनीशा राउट का सपना है कि वह देश के लिए क्रिकेट खेले और नाम रोशन करे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अर्जुन कपूर को जब अनीशा के संघर्ष के बारे में पता चला तो उन्होंने मदद करने का फैसला किया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
शिल्पा शेट्टी को कोर्ट से बड़ी राहत
साल 2007 में हुए इस किस मामले में सत्र न्यायाधीश एससी जाधव ने कहा कि शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता का कोई भी सबूत नहीं मिला है। मुंबई में इस मामले में अदालत ने ये भी क्लियर किया कि शिल्पा शेट्टी इसमें भागीदार नहीं थीं, क्योंकि उन्होंने किसी को किस नहीं किया था। शिल्पा शेट्टी ने एक राहत की सांस ली है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
टूथ परी- वेन लव बाइट्स का ट्रेलर रिलीज
नेटफ्लिक्स एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी सीरीज टूथ परी- वेन लव बाइट्स लेकर आ रहा है, जिसका निर्देशन प्रतिम दासगुप्ता ने किया है। मंगलवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया।इसका टीजर वर्ल्ड हाइजीन डे पर रिलीज किया गया था। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
आदित्य संग रिलेशन पर अनन्या की मां ने दिया जवाब
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में काफी गूंज रहे हैं। हाल ही में ये खबर आई कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हलांकि बेटी की डेटिंग की खबरों पर अब उनकी मां अनन्या पांडे ने चुप्पी तोड़ी है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।