Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News: अंबानी परिवार के साथ झूमीं रिहाना, जल्द हो सकती है फिल्म 'रामायण' की घोषणा, 5 बड़ी खबरें

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 02 Mar 2024 05:46 PM (IST)

    अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। पहले दिन के सिंगिंग सेंसेशन में रिहाना ने अपनी आवाज का जादू चलाया। साथ ही उन्होंने अंबानी परिवार के साथ डांस भी किया। इसके अलावा नितेश तिवारी की इस रामायण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जल्द ही मेकर्स इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

    Hero Image
    मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें, (X Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन काफी जोरों शोरों से चल रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन का पहला दिन काफी खास रहा। पहले दिन सिंगिंग सेंसेशन रिहाना ने अपनी आवाज का जादू चलाया। साथ ही अंबानी परिवार के साथ जमकर डांस भी किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जल्द ही मेकर्स इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    अंबानी परिवार के साथ झूमीं रिहाना

    राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में देश-विदेश से कई नामी सितारे आए। 1 मार्च की शाम और भी रंगीन हो गई, जब सिंगिंग सेंसेशन रिहाना (Rihanna) ने अपनी आवाज का जादू चलाया। वह पहली बार भारत में कॉन्सर्ट कर रही थीं, वो भी राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में।

    राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग के लिए हॉलीवुड सिंगर रिहाना गुरुवार को भारी लगेज और अपने प्राइवेट इंस्ट्रूमेंट्स के साथ जामनगर पहुंची थीं। रिहाना के स्वागत और सिक्योरिटी में अंबानी ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शुक्रवार की रात रिहाना ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से यादगार बना दिया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    महादेव की भक्ति में लीन हुईं तमन्ना भाटिया

    मौजूदा समय में देखा जा रहा है कि फिल्मी सितारों का रुझान आधायत्म की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहा है। ज्यादातर सेलेब्स भगवान की भक्ति में लीन होते हुए नजर आते हैं। इस कड़ी में अब नया नाम साउथ सुपस्टार तमन्ना भाटिया का जुड़ रहा है।

    इन दिनों Tamannaah Bhatia बनारस में मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने 12 ज्योर्तिलिंग में से एक काशी विश्वनाथ के दर्शन भी किए हैं। इस मौके की कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को अदाकारा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    अक्षय कुमार ने किया टाइगर को विश

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे और एक्टर टाइगर श्रॉफ का आज जन्मदिन है। टाइगर को बर्थडे विश करने वालों का सोशल मीडिया पर तांता लगा हुआ है। इस मामले में फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में उनके को-स्टार अक्षय कुमार कैसे पीछे रह सकते हैं।

    टाइगर श्रॉफ की जन्मदिन की बधाई देते हुए अक्षय ने एक पोस्ट साझा किया है और अपने छोटे को भाई के लिए दिल की बात लिख दी है। आइए एक नजर अक्की के इस पोस्ट पर डालते हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    जल्द हो सकती है फिल्म 'रामायण' की घोषणा

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'रामायण' लंबे समय से सुर्खियों में है। इस मूवी की स्टारकास्ट को लेकर भी लगातार अपडेट सामने आती रही है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे कई बड़े सितारे नजर आ सकते हैं।

    हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अब जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म की घोषणा करने के लिए एक खास दिन भी चुना गया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    आमिर की फिल्म के लिए ऑडिशन दे चुके हैं डेनियल क्रेग

    हॉलीवुड फिल्मों में 'जेम्स बॉन्ड' बनकर पूरी दुनिया में छाने वाले एक्टर डैनियल क्रेग (Daniel Craig) की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं हैं। उनकी इस सीरीज की फिल्मों के करोड़ों फैंस हैं। इंडिया में भी इस सीरीज की फिल्में काफी पॉपुलर हैं। इसी के साथ डैनियल क्रेग की इंडिया में फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    comedy show banner