विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Radhika-Anant के प्री-वेडिंग में अंबानी परिवार के साथ झूमीं Rihanna, कॉन्सर्ट पर बोलीं- मैं फिर भारत आना...

Published: Sat, 02 Mar 2024 08:23 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 02 Mar 2024 11:59 AM (GMT+05:30)

दुनिया की मशहूर रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट्स में से एक Rihanna ने पहली बार भारत में कॉन्सर्ट किया। Radhika Merchant और Anant ...और पढ़ें

राधिका और अनंत के फंक्शन में कॉन्सर्ट के बाद जामनगर से रवाना हुईं रिहाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
राधिका और अनंत के फंक्शन में कॉन्सर्ट के बाद जामनगर से रवाना हुईं रिहाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग में रिहाना का धमाका
  2. कॉन्सर्ट के तुरंत बाद भारत से रवाना हुईं रिहाना
  3. रिहाना ने फिर से भारत में कॉन्सर्ट करने की जताई इच्छा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rihanna Concert At Radhika-Anant Pre Wedding: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में देश-विदेश से कई नामी सितारे आए। 1 मार्च की शाम और भी रंगीन हो गई, जब सिंगिंग सेंसेशन रिहाना (Rihanna) ने अपनी आवाज का जादू चलाया। वह पहली बार भारत में कॉन्सर्ट कर रही थीं, वो भी राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में।

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग के लिए हॉलीवुड सिंगर रिहाना गुरुवार को भारी लगेज और अपने प्राइवेट इंस्ट्रूमेंट्स के साथ जामनगर पहुंची थीं। रिहाना के स्वागत और सिक्योरिटी में अंबानी ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शुक्रवार की रात रिहाना ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से यादगार बना दिया। 

जामनगर से निकलीं रिहाना

राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन के तुरंत बाद रिहाना वहां से निकल गई हैं। तड़के सुबह उन्हें जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह हाथ में एक थैंक्यू का बोर्ड लिए हुई थीं। वापसी के दौरान रिहाना एयरपोर्ट पर रुकीं और मीडिया संग बातचीत में कॉन्सर्ट का अनुभव शेयर किया। रिहाना ने कहा कि उनका कॉन्सर्ट बेस्ट था और वह फिर से भारत आना चाहती हैं। रिहाना ने यह भी कहा कि यहां उन्हें बहुत अच्छा लगा। 

यह भी पढ़ें- अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रिहाना की फीस उड़ा देगी नींद, इतने में हो जाएंगी सैकड़ों शादियां

स्टेज पर अंबानी परिवार के साथ झूमीं रिहाना

राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग से रिहाना की कई तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें वह अंबानी परिवार के साथ स्टेज पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। ग्रीन शिमरी में रिहाना ने अपने सॉन्ग और डांस से महफिल में चार-चांद लगा दिया। स्टेज पर मुकेश, नीता, राधिका, अनंत, श्लोका मेहता, आकाश अंबानी और ईशा अंबानी ने रिहाना के साथ मजे किए।

View this post on Instagram

A post shared by PhuckyoRihanna aka Asia 🖤 (@phuckyorihanna_)

यह भी पढ़ें- अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में ट्रक भर Luggage लेकर पहुंचीं रिहाना, लोगों को आया चक्कर