Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top 5 News 29 Dec: Vijay पर फेंकी गई चप्पल, जी5 पर रिलीज हुई 'सफेद'

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 29 Dec 2023 05:30 PM (IST)

    Entertainment Top 5 News 29 December साउथ के जाने-माने अभिनेता विजयकांत का गुरुवार को निधन हुआ था। आज दिवंगत अभिनेता के आखिरी दर्शन करने एक्टर विजय भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एक शर्मनाक घटना हो गई। इसके अलावा मीरा चोपड़ा अभय वर्मा बरखा बिष्ट की फिल्म सफेद जी5 पर रिलीज हो गई है। पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें।

    Hero Image
    एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी खबरें (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 29 December: साउथ के जाने-माने अभिनेता विजयकांत का बीते दिन गुरुवार को निधन हो गया था। दिवंगत अभिनेता के आखिरी दर्शन करने साउथ एक्टर विजय भी पहुंचे। मगर इस दौरान उनके साथ एक शर्मनाक घटना हो गई। इसके अलावा मीरा चोपड़ा, अभय वर्मा, बरखा बिष्ट स्टारर 'सफेद' जी5 पर रिलीज हो गई है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vijay पर फेंकी गई चप्पल

    साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और डीएमडीके पार्टी के संस्थापक विजयकांत (Vijaykanth) का गुरुवार को निधन हो गया। 71 साल के विजयकांत कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...


    महाराष्ट्रीयन तरीके से होगी आयरा-नूपुर की शादी

    आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) नुपुर शिखारे संग जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही आयरा ने अपने सोशल मीडिया पर शादी के फंक्शन की तस्वीरें शेयर की थीं। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    जी5 पर रिलीज हुई सफेद

    बेटे का जन्‍म हो या शादी उन्‍हें आशीर्वाद देने किन्‍नर जरूर आते हें। नाचते हैं, गाते हैं। उन्‍हें दुआएं देते हैं। हालांकि, दूसरों की खुशी में नाचने गाने वाले किन्‍नरों की निजी जिंदगी प्‍यार की मोहताज होती है। क्‍या ईश्‍वर की गलती कहे जाने वाले इन लोगों को इज्‍जत और प्‍यार का हक नहीं है? यहां पढ़ें पूरी खबर...

    प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेडिंग डॉट कॉन

    भारतीय समाज में लड़कियों और महिलाओं का अकेला रहना दाग की तरह माना जाता है। अगर शादी नहीं हुई तो जैसे जिंदगी में कुछ हासिल नहीं किया। खासकर, मिडिल क्लास समाज में लड़की की अच्छी पढ़ाई-लिखाई और अच्छा जॉब भी किसी काम का नहीं, अगर उसने शादी नहीं की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    इस एक्टर संग काम करना चाहती हैं शहनाज

    रियलिटी शो बिग बॉस 13 करने के बाद फेमस हुईं एक्ट्रेस शहनाज गिल को आज कौन नहीं जनता। उन्होंने अपने चुलबुले पन और एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया। यह साल शहनाज के लिए काफी खास भी रहा, क्योंकि 2023 में उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    comedy show banner
    comedy show banner