Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 23 Sep: परिणीति-राघव की शादी में पहुंचीं बीके शिवानी, फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश

    Entertainment Top 5 News 23 September 2023 एक तरफ जहां परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। वहीं बीके शिवानी भी उदयपुर पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा विक्की कौशल की द ग्रेट इंडियन फैमिली और शिल्पा शेट्टी की सुखी का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ चुका है। टॉप 5 ट्रेंडिंग न्यूज।

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Sat, 23 Sep 2023 03:40 PM (IST)
    Hero Image
    Entertainment Top 5 News 23 September 2023

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top 5 News 23 September 2023: बीते दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हुई। पहली शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' और दूसरी विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली'। इन दोनों ही फिल्मों के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए मेहमान उदयपुर पहुंच रहे हैं। इसी बीच स्पिरिचुअलर लीडर बीके शिवानी भी परिणीति और राघव की शादी का हिस्सा बनेंगी। वह उदयपुर पहुंच चुकी हैं। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और 'सुखी' के बीच हुआ बॉक्स ऑफिस क्लैश

    शाह रुख खान की 'जवान' की आंधी के बाद अब दो बॉलीवुड फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं हैं। एक तरफ विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' मूवी है, जो इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिला है। इस बीच 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और 'सुखी' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    1989 के कोयला हादसा को दिखाएगी 'मिशन रानीगंज'

    इस साल 'ओएमजी 2' में शिव भगवान के दूत बनकर आए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अब अपने फैंस के सामने 'मिशन रानीगंज' की सच्चाई दिखाते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर एक्टर काफी उत्साहित हैं। फिल्म की कहानी 1989 के बैकड्रॉप पर बनी है, जिसकी कहानी रानीगंज के अहम रेस्क्यू मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। फैंस फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए उत्साहित हैं और उनका ये इंतजार बस कुछ ही दिनों में पूरा होने वाला है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    यह भी पढ़ें: Ishaan Chandni Video: पहली बार दिखा ईशान खट्टर की गर्लफ्रेंड Chandni Bainz का चेहरा, हाथ पकड़े दिखाई दिया कपल

    रश्मिका मंदाना का 'एनिमल' से फर्स्ट लुक हुआ रिवील

    बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में इस मूवी से रणबीर कपूर और अनिल कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किए गए हैं। अब इस कड़ी में अगला नाम साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना को जोड़ दे दीजिए। शनिवार को 'एनिमल' से रश्मिका का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग जमकर नाचीं जाह्नवी कपूर

    बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली ने हाल ही में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन पार्टी रखी। इस पार्टी में दुनियाभर के तमाम नामी लोगों ने शिरकत की। अंबानी फैमिली ने जितने ग्रैंड तरीके से बप्पा का अपने घर वेलकम किया, उतनी ही धूमधाम से उन्हें विदा भी किया। सोशल मीडिया पर विसर्जन का वीडियो सामने आया है, जिसमें अंबानी परिवार समेत बॉलीवुड से जुड़ी कुछ हस्तियां बप्पा को खुशी-खुशी विदा करते नजर आ रही हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    उदयपुर पहुंचीं बीके शिवानी

    आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कपल उदयपुर के रॉयल लीला पैलेस में शादी की रस्में अदा करेगा। चोपड़ा और चड्ढा परिवार के सभी लोग उदयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। बाकी मेहमनों ने भी शादी में शामिल होने के लिए अपनी-अपनी पेटी बांध ली है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...