विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal: रश्मिका मंदाना का 'एनिमल' से फर्स्ट लुक हुआ रिवील, एक्ट्रेस के किरदार से उठा पर्दा

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Sat, 23 Sep 2023 12:07 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 23 Sep 2023 12:18 PM (GMT+05:30)

Animal Rashmika Mandanna Look साउथ सिनेमा की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना जल्द ही बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में ...और पढ़ें

'एनिमल' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज (Photo Credit-Twitter)
'एनिमल' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. 'एनिमल' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आया सामने
  2. फिल्म में साउथ एक्ट्रेस के किरदार से उठा पर्दा
  3. इस दिन रिलीज होगा 'एनिमल' का टीजर

नई दिल्ली जेएनएन: Rashmika Mandanna Animal First Look: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।

हाल ही में इस मूवी से रणबीर कपूर और अनिल कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किए गए हैं। अब इस कड़ी में अगला नाम साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना को जोड़ दे दीजिए। शनिवार को 'एनिमल' से रश्मिका का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है।

'एनिमल' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आया सामने

काफी समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ रश्मिका मंदाना हिंदी सिनेमा के कलाकार रणबीर कपूर के साथ पहाड़ियों में शूटिंग करती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये खुलासा हुआ था कि रणबीर और रश्मिका एक फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'एनिमल' है। अब इस मूवी से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

शनिवार को रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 'एनिमल' से अपने लुक की झलक दिखाई है। रश्मिका ने इस ट्वीट में लिखा है- ''मिलिए गीतांजलि से''। इस तरह से साउथ एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी भी दे दी है कि एनिमल में उनके किरदार का नाम क्या होने वाला है।

इस पोस्टर में ये साफ देखा जा सकता है कि रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन की इस साड़ी में रश्मिका मंदाना अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत रही हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना के एनिमल मूवी के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

जल्द रिलीज होगा 'एनिमल' का टीजर

रश्मिका मंदाना से पहले रणबीर कपूर और अनिल कपूर के फिल्म 'एनिमल' से लुक सामने आ चुके हैं। जल्द ही इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जाएगा। बता दें कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' का टीजर 28 सितंबर सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- Disha Patani Pics: डीप नेक ड्रेस में दिशा पाटनी ने ढहाया कहर, तस्वीरों में देखें एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक