Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top 5 News 22 Oct: राघव चड्ढा ने वाइफ परिणीति को यूं किया बर्थडे विश, रश्मिका मंदाना की नई फिल्म का एलान

    Entertainment Top 5 News 22 Oct एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर अब पति राघव चड्ढा ने भी बेहद खास अंदाज में वाइफ को विश करते हुए प्यार लुटाया है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना जल्द ही एक और फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। यहां पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें।

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Sun, 22 Oct 2023 05:40 PM (IST)
    Hero Image
    एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की बड़ी खबरें (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 22 Oct: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही है। अब राघव चड्ढा ने भी एक्ट्रेस को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के हाथ एक और नया प्रोजेक्ट लग गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raghav Chadha ने वाइफ परिणीति चोपड़ा को किया बर्थडे विश

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आज यानी 22 अक्टूबर को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। बहन प्रियंका चोपड़ा से लेकर पापा पवन चोपड़ा समेत परिणीति को सोशल मीडिया पर सभी ने खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। वहीं अब पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने अपनी धर्म पत्नी को बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    फिर बॉलीवुड में धमाल मचाएंगे पाकिस्तानी सितारे

    साल 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना पर बड़ा आतंकी हमला किया गया था, जिसमें कई जवानों ने अपनी जान गंवा दी थी। इस आतंकी घटना के बाद पाकिस्तानी एक्टर्स के लिए बॉलीवुड के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए थे। सात साल बाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने पाकिस्तानी सितारों को बैन किए जाने की एक याचिका को खारिज कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    Aamir Khan के बेटे ने झेला 15 बार रिजेक्शन

    बॉलीवुड के स्टार किड्स पर अक्सर नेपोटिज्म का ठप्पा लगता है। सेलिब्रिटीज चाहे जितना चाहे, इस मुद्दे से मुंह नहीं मोड़ पाते है। हाल ही में, अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) से नोपिटज्म के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने इसे बेवकूफी बताया। आमिर खान ने खुलासा किया कि जुनैद खान (Junaid Khan) उनका बेटा है, फिर भी उन्होंने एक फिल्म पाने के लिए काफी संघर्ष किया। एक्टर ने बताया कि बेटे के लिए उन्होंने किसी से सिफारिश नहीं की। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची Jaya Bachchan

    नवरात्रि पर्व को लेकर देश भर जश्न का माहौल है। इस दौरान जगह-जगह दुर्गा पूजा के पंडाल लग रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी दुर्गा पूजा और गरबा उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। हर साल की तरह इस साल भी रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और काजोल (Kajol) के परिवार की तरफ से दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है, जिसमें बॉलीवुड सितारे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज यानी दुर्गा अष्टमी के मौके पर जया बच्चन मां का आशीर्वाद लेने पंडाल पहुंची। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    रश्मिका मंदाना के हाथ लगी 'The Girlfriend

    रश्मिका मंदाना सफल और फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से इस समय हर किसी की पहली पसंद बनी हुई हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना के पास आने वाले समय में कई बड़ी फिल्में हैं। 'एनिमल' के बाद अब उनकी एक और नई फिल्म का एलान हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...