Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top 5 News 01 Dec: आज आएगा Salaar का ट्रेलर, रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रणवीर सम्मानित

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 04:57 PM (IST)

    Entertainment Top 5 News 01 December 2023 एनिमल के बाद अब फैंस शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं जो इसी साल दिसंबर के आखिरी में आने वाली है। इस फिल्म की एक झलक ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया था। अब डंकी-ड्राप 3 से इसका दूसरा गाना निकले थे कभी हम घर से जारी कर दिया गया है।

    Hero Image
    एंटरटेनमेंट से जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें (Instagram Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 01 December 2023:  सालार: पार्ट 1- सीजफायर की सबसे बड़ी हाइलाइट इसके डायरेक्टर प्रशांत नील है। उनकी पिछली रिलीज केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। अब दर्शकों उनकी दूसरी फिल्म से भी ऐसी ही उम्मीद है। शुक्रवार शाम फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इसके अलावा रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल चर्चा में बनी हुई है। 1 दिसंबर को फिल्म थिएटर्स में रिलीज कर दी गई है। इसके साथ ही एनिमल का रिव्यू भी आ गया। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज रिलीज होगा सालार का ट्रेलर

    सालार: पार्ट 1- सीजफायर बीते साल से खबरों में बनी हुई है। अब कुछ दिनों में फिल्म रिलीज होने वाली है। ऐसे में सालार: पार्ट 1- सीजफायर की चर्चा ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इसके साथ ही अब कुछ देर में फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है, जिसकी अपडेट आई है। सालार: पार्ट 1- सीजफायर की सबसे बड़ी हाइलाइट इसके डायरेक्टर प्रशांत नील है। उनकी पिछली रिलीज केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। अब दर्शकों उनकी दूसरी फिल्म से भी ऐसी ही उम्मीद है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रणवीर सिंह सम्मानित

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'द रेड सी ऑनरी अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। इस इवेंट में कई जानी-मानी हॉलीवुड हस्तियां ने भी शिकरत की। ऐसे में अब रणवीर सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह जॉनी डेप की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह को फिल्मों में उनके शानदार कंट्रीब्यूशन के लिए शेरोन स्टोन द्वारा सम्मानित किया गया। रणवीर सिंह अवॉर्ड पाकर काफी खुश हुए और उन्होंने स्पीच देते हुए हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप को अपना आइडल बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'जिगरथंडा डबल एक्स'

    साउथ सुपरस्टार राघव लॉरेंस की फिल्म 'जिगरथंडा डबल एक्स' 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राघव के साथ एसजे सूर्या भी नजर आए। अब कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर 'जिगरथंडा डबल एक्स' ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। इस मूवी को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। ऐसे में यह रिलीज के एक महीने के अंदर ही ओटीटी पर भी आने वाली है। चलिए जानते हैं फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    जानें कैसी है रणबीर कपूर की एनिमल

    सुपरहिट फिल्‍म ‘कबीर सिंह’ में जुनूनी प्रेमी की कहानी दिखाने के बाद संदीप रेड्डी वांगा अब जुनूनी बेटे की कहानी लाए हैं। लार्जर दैन लाइफ वाली इस प्रतिशोध आधारित कहानी में हिंसा, खून खराबा और एक्शन की भरमार है। दिल्‍ली में बसे स्टील व्यवसायी बलबीर सिंह (अनिल कपूर) काम में बेहद व्‍यस्‍त रहते हैं। उनका बेटा रणविजय (रणबीर कपूर) पिता को अपना हीरो मानता है। उसे लगता है कि पिता के बाद घरेलू जिम्मेदारियों का भार उस पर है। बड़ी बहन रीत (सलोनी बत्रा) की कॉलेज में रैगिंग होने पर वह कॉलेज में बंदूक लेकर पहुंच जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    रिलीज हुआ डंकी का नया गाना

    'एनिमल' के बाद अब फैंस शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डंकी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो इसी साल दिसंबर के आखिरी में आने वाली है। इस फिल्म की एक झलक ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया था। अब 'डंकी-ड्राप 3' से इसका दूसरा गाना 'निकले थे कभी हम घर से' जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म के साथ ही राजकुमार हिरानी और शाह रुख खान की जोड़ी पहली बार साथ आने वाली है, जिसे देखने के लिए फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले 'डंकी-ड्राप 2' से इसका पहला गाना 'लुट पुट गया' रिलीज किया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...