यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
20 साल बाद Mallika Sherawat संग लड़ाई पर Emraan Hashmi ने तोड़ी चुप्पी , कहा- 'कुछ बातें उन्होंने कही थीं...'
Emraan Hashmi ने मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) के साथ हिट मूवी मर्डर दी जिसमें दोनों का रोमांटिक बॉन्ड खूब चर्चा ...और पढ़ें

HighLights
- इमरान का मल्लिका से हुआ था विवाद
- 20 साल पहले किस से मचा था बवाल
- मर्डर में इमरान-मल्लिका ने किया काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने रोमांस थ्रिलर मर्डर में साथ काम किया था, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। यह फिल्म जितनी हिट हुई थी, उससे ज्यादा चर्चा इमरान और मल्लिका के इंटीमेट सीन ने बटोरे थे।
इस फिल्म की रिलीज के बाद इमरान हाशमी ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में मल्लिका को बैड किसर बताया था। यह बयान खूब सुर्खियों में रहा था। कहा जाता है कि इसके बाद दोनों के बीच अनबन हो गई थी। हालांकि, अप्रैल महीने में दोनों एक पार्टी में 20 साल बाद मिले। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और उनकी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुए।
20 साल बाद मिलने पर बोले इमरान
अब इमरान हाशमी ने मल्लिका से सालों बाद मिलने और उनके साथ झगड़े को लेकर चुप्पी तोड़ी है। अब न्यूज 18 के साथ बातचीत में इमरान ने कहा, "यह मुलाकात बहुत गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण थी। मैंने उसे बहुत लंबे समय के बाद देखा। मुझे नहीं लगता कि मर्डर की रिलीज के बाद मैं उससे दो-तीन बार मिला था, उसके बाद हमारी कभी ऐसी मुलाकात नहीं हुई थी।"
यह भी पढ़ें- सालों बाद मिले Emraan Hashmi और Mallika Sherawat, शर्म से लाल एक्टर, यूजर्स को आई 'कहो ना कहो' गाने की याद
मल्लिका संग लड़ाई पर बोले इमरान
टाइगर 3 स्टार इमरान हाशमी ने मल्लिका शेरावत के साथ लड़ाई पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, "उस समय हम जवान और बेवकूफ थे। जिंदगी में एक ऐसा दौर आता है जब आपके फैसले लेने की शक्ति बहुत सीमित होती है और आप बहुत आवेगी होते हैं। कुछ बातें उन्होंने कही थीं, कुछ मैंने कही थीं। वे मतलबी थे। मुझे लगता है कि यह बस बीती बातें हैं और हमने भी बहुत पहले ही इसे भूला दिया था। उसे देखकर बहुत अच्छा लगा। वह बहुत गर्मजोशी से भरी थीं, मैं भी।"
बात करें इमरान हाशमी के वर्क फ्रंट की तो वह इन दिनों वेब सीरीज शोटाइम में नजर आ रहे हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित हो रही सीरीज में उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 20 Years Of Murder: जिस फिल्म ने Emraan Hashmi को बनाया था स्टार, निर्देशक अनुराग बसु उससे क्यों हुए शर्मसार?
