Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Elle Awards 2022: दीपिका- जाह्नवी समेत इन हसीनाओं ने 'एली अवॉर्ड्स नाइट' में बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरे

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 12:11 PM (IST)

    Elle Awards 2022 16 नवंबर को एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 का आगाज हुआ। इस दौरान कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। दीपिका पादुकोण रकु प्रीत सिं हिना खान और जाह्नवी कपूर समेत सभी ने ब्लैक कार्पेट पर अपने फैशन और खूबसूरती का जलवा बिखेरा।

    Hero Image
    Elle Awards 2022, Deepika Padukon, Jhanvi Kapoor

    नई दिल्ली, जेएनएन। Elle Awards 2022: हर बार की तरह इस बार भी मुंबई में एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 का आगाज हुआ। बुधवार की रात मुंबई में सितारों के नाम रही। इस फंक्शन में फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री की एक से बढ़कर एक हस्ती शामिल हुई। सभी ने ब्लैक कार्पेट पर अपने फैशन और खूबसूरती का जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की तस्वीरे और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। आइए डालते हैं इनपर एक नजर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण

    एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 फंक्शन में बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने शिरकत की थी। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और स्कर्ट में में नजर आई, जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

    जाह्नवी कपूर

    बॉलीवुड की धक-धक गर्ल जाह्नवी कपूर इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा रही। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत और फैशन से यहां के कई लोगों के दिलों को धड़काया। जाह्नवी कपूर इस मौके पर मर्मेड स्टाइल में नजर आई। ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन में कमाल की लग रही थी।

    एली एवराम

    ब्लैक कार्पेट पर एली एवराम की एंट्री ने सबको हैरान कर दिया। इस अवॉर्ड फंक्शन में एली बेहद अतरंगी ड्रेस में नजर आई। व्हाइट कलर की इस ऑफ शॉल्डर ड्रेस में एली को जिसने भी देखा सब देखता रह गया।

    रकुल प्रीत सिंह

    रकुल प्रीत सिंह अपने स्टाइलिश अवतार में एली अवार्ड फंक्शन में पहुंची। इस मौके पर एक्ट्रेस ने ब्लैक ट्यूब ड्रेस कैरी की थी।

    कार्तिक आर्यन

    इस अवॉर्ड नाइट में न केवल एक्ट्रेसेज ने अपना जलवा बिखेरा बल्कि कई फीमेल स्टार्स भी यहां नजर आए। एक्टर कार्तिक आर्यन अवार्ड फंक्शन में पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने ग्रीन सूट पहना था। कार्तिक इस लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

    करण कुंद्रा

    टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा भी अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए। इस मौके पर करण आइस ब्लू कलर के सूट में काफी डैशिंग नजर आए।

    कृति सेनन

    कृति सेनन इस दौरान रॉयल ब्लू कटआउट ड्रेस में नजर आई। फैंस ने कृति के इस लुक को काफी पसंद किया और खूब तारीफ भी की।

    तेजस्वी प्रकाश

    तेजस्वी प्रकाश भी एली अवॉर्ड नाइट्स  का हिस्सा रही। इस दौरान बॉस लेडी अवतार में दिखाई दी। उन्होंने व्हाइट शिमरी आउटफिट कैरी किया था।

    हिना खान

    टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस हिना खान भी एली अवॉर्ड नाइट में शामिल हुई। एक्ट्रेस इस दौरान सी ग्रीन कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं।

    यह भी पढ़ें- KBC 14: अमिताभ बच्चन ने किया मंसूर अली खान पटौदी को याद, सुनाई इंडिया के यंगस्ट कप्तान की दर्द भरी कहानी

    comedy show banner
    comedy show banner