यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Eid 2024: आमिर खान ने बेटों संग मनाया ईद का जश्न, पैप्स को मिठाई बांटते नजर आए मिस्टर परफेक्शनिस्ट
आमिर खान बॉलीवुड के फेमस स्टार्स में से एक हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- आमिर ने दिखाई ईद की झलक
- बेटों संग दिखाई दिए अभिनेता
- फैंस को पसंद आया एक्टर का सिंपल लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आज ईद का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस को ईद की मुबारक देते हुए नजर आ रहे हैं। अब आमिर खान भी अपने दोनों बेटों के साथ ईद सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियो और फोटोज देखने को मिली हैं।
इन वीडियो में वह पैप्स के साथ उन्हें मिठाई खिलाते हुए इस फेस्टिवल को मना रहे हैं। इस दौरान उनके बड़े बेटे जुनैद और छोटे बेटे आजाद ने भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ मिलकर कैमरा के सामने पोज दिए हैं।
आमिर ने दिखाई ईद की झलक
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का ईद का लुक सामने आ गया है। इस बार वह अपने दोनों बेटों के साथ अपने घर के बाहर दिखाई दिए। उन्होंने जुनैद और आजाद को फैंस के साथ मिलवाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आमिर पैपराजी को मिठाई खिला रहे हैं। वहीं, उनके फैंस ने भी ईद पर उनका मुंह मीठा करवाया है।
View this post on Instagram
आमिर का ईद वाला लुक
इस दौरान अभिनेता व्हाइट कलर के कुर्ते-पजामे में दिखाई दिए। वहीं, उनके दोनों बेटों ने भी व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहन रखा था। तीनों ने मिलकर कैमरा के सामने पोज दिया। अभिनेता का यह सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और फैंस उन्हें ईद मुबारक कह रहे हैं।
.png)
आमिर खान का वर्क फ्रंट
आमिर के काम की बात करें, तो उन्होंने फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, लापता लेडीज के बाद अब वह जल्द लाहौर 1947 के साथ निर्माता के रूप में वापसी कर सकते हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि इस मूवी में सनी देओल मुख्य भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। वहीं, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 3 Idiots के इस सीन के लिए आमिर खान, R Madhavan-शरमन जोशी ने सच में पी थी शराब, प्लान पर फिर गया था पानी!
