Shriya Saran ने बनारसी साड़ी पहन दिखाया अपना दिवाली लुक, परिवार के साथ शेयर की तस्वीरें
Shriya Saran Diwali Celebrations फिल्म एक्ट्रेस श्रिया सरन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अक्सर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली को लेकर एक पोस्ट किया है जिसमें वह बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shriya Saran Diwali Celebrations: दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो गई है। ऐसे में हर कोई इस फेस्टिवल के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, कुछ बॉलीवुड सेलेब्स दिवाली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। अब इसी बीच 'दृश्यम' एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपने परिवार के साथ दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की हैं।
श्रिया सरन ने किया खूबसूरत पोस्ट
श्रिया सरन ने तेलुगु, तमिल और कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहां वह अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने दिवाली के मौके पर अपने पति, बेटी और सास के साथ कई फोटोज शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2023: हेमा मालिनी से लेकर नील नितिन मुकेश तक, इन सेलेब्स ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं
इन फोटोज में वह बनारसी साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि एक्ट्रेस के कुछ आउटफिट उनकी शादी के थे और कुछ उनके पति को उनकी सास ने अपने दामाद को तोहफे में दिए थे। एक्ट्रेस ने बनारसी साड़ी के साथ फुल स्लीव वाला कढ़ाईदार ब्लाउज पहना। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर बिंदी, स्टेटमेंट ज्वेलरी और हेयर बन बनाकर अपने लुक को पूरा किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पोस्ट में दिवाली भी विश की।
View this post on Instagram
फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का लुक
श्रिया सरन का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यूजर कमेंट सेक्शन में जमकर उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'ब्यूटीफुल'। एक अन्य ने कमेंट में लिखा 'मैम आप बहुत प्यारी लग रही हैं'। इसके साथ ही कुछ लोगों ने क्यूट, तो कुछ ने खूबसूरत बताया।
श्रिया सरन का वर्क फ्रंट
इस साल श्रिया सरन की दो फिल्में रिलीज हुई। पहली फिल्म आर चंद्रू के निर्देशन में बनी 'कब्जा' थी और दूसरी फिल्म 'म्यूजिक स्कूल' थी। इस फिल्म में उन्होंने प्रकाश राज और शरमन जोशी के साथ स्क्रीन शेयर की थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।