Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanteras 2023: हेमा मालिनी से लेकर नील नितिन मुकेश तक, इन सेलेब्स ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 12:48 PM (IST)

    Celebrities Wishes On Dhanteras 2023 धनतेरस के त्योहार के साथ ही दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो गई है। आज 10 नवंबर को देश भर में धनतेरस का फेस्टिवल धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले हैं। हेमा मालिनी से लेकर एक्टर नील नितिन मुकेश ने सोशल मीडिया पर फैंस को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं।

    Hero Image
    बॉलीवुड सेलेब्स ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Celebrities Wishes On Dhanteras 2023: आज 10 नवंबर को पूरे देश भर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार के साथ ही पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत भी हो गई है। ऐसे में अनुपम खेर से लेकर नील नितिन मुकेश तक कई बॉलीवुड सेलेब्स इस फेस्टिवल पर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुपम खेर ने लिखा ये खास मैसेज

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा 'आप सभी को धनतेरस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan की दिवाली पार्टी में लगा ग्लैमर का तड़का, अनन्या पांडे से लेकर आदित्य रॉय कपूर तक ये सेलेब्स हुए शामिल

    हेमा मालिनी ने भी दी शुभकामनाएं

    ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा 'पूरे देश में और विदेशों में भारतीय प्रवासियों के बीच दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें पूरा देश उत्साह और उमंग के साथ भाग लेता है'।

    नील नितिन मुकेश ने किया ये पोस्ट

    नील नितिन मुकेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी और अपनी पत्नी की एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दोनों एथनिक ड्रेस पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी धनतेरस'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh)

    यह भी पढ़ें: लंदन में भी दिखती है दिवाली की धूम, एक्ट्रेस Soni Razdan ने किया पुराने दिनों को याद; बताया त्योहारों का महत्व

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम स्टोरी पर धनतेरस की एक फोटो शेयर कर सबको इस फेस्टिवल की शुभकामनाएं दीं।