सबसे ग्रैंड दीवाली पार्टी होस्ट करने के लिए जाने जाते हैं Bollywood के ये 5 सेलेब्स, घर पर ही जुटती है महफिल
बॉलीवुड की दीवाली पार्टियों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। सभी सेलेब्स मिलकर चार चांद लगाते हैं। वहीं इनमें से कई पार्टियां ऐसी होती हैं जो सबका अलग से ध्यान खींचती हैं। आज आपको बॉलीवुड की उन पांच हस्तियों के बारे में बताएंगे जो हर साल अपने घर पार्टी को होस्ट करते हैं। यहां पर सेलेब्स के लुक हर किसी को आकर्षित करते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई बॉलीवुड सेलेब्स दीवाली के मौके पर अपने घर पर पार्टी रखते हैं। इसका मकसद सभी को एक साथ इकट्ठा करके त्योहार को सेलिब्रेट करना है। इन पार्टियों में एक्टर, फिल्म मेकर, प्रोड्यूसर, सिंगर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जैसे कई लोग शामिल होते हैं। वहीं एक समय ऐसा भी था जब केवल फिल्म के मुहूर्त, सक्सेस पार्टी और राज कपूर की फेमस होली पार्टी ही सितारों की भीड़ को आकर्षित करती थी। आज,कई पार्टियां में इस तरह का जश्न मनाया जाता है।
आज आपको उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो दीवाली के मौके पर लैविश पार्टी रखते हैं और सारे सितारे यहां पर जमा होते हैं।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन अक्सर अपने मुंबई स्थित घर,जलसा में शानदार दिवाली पार्टी रखते हैं। साल 2019 और 2022 में उन्होंने शाह रुख खान, गौरी खान, बिपाशा बसु, कटरीना कैफ, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, शाहिद कपूर, ईशान खट्टर, अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू को इनवाइट किया था। जब बच्चन परिवार किसी पार्टी की मेजबानी करता है,तो पूरी इंडस्ट्री सज-धज कर वहां पहुंच जाती है।
यह भी पढ़ें: Manish Malhotra की दिवाली पार्टी में दिखा सितारों का मेला, रेखा ने अदाओं तो कृति सेनन के लुक्स ने लूटी महफिल
शाह रुख खान और गौरी खान
गौरी खान इंडस्ट्री में बेहतरीन होस्ट मानी जाती हैं और उनकी पार्टियां सुर्खियां बटोरती हैं। इन सालों में उन्होंने और शाहरुख खान ने करण जौहर, काजोल, जूही चावला, आमिर खान, विद्या बालन, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलायका अरोड़ा, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और रणबीर जैसे सितारों की मन्नत में मेजबानी की।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने साल 2023 में अपने मुंबई आवास पर दीवाली पार्टी रखी थी। इसमें अभिनेत्री कृति सेनन, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, भूमि पेडनेकर, श्रद्धा कपूर, शाहिद कपूर, सुष्मिता सेन, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी और हुमा कुरेशी समेत अन्य शामिल हुए थे।
मनीष मल्होत्रा
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी खूब फेमस है। इस साल इस पार्टी में रेखा, आलिया भट्ट, गौरी खान, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शाहिद कपूर, दिशा पटानी, तमन्ना, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, शोभिता धूलिपाला जैसी कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं।
आनंद पंडित
बॉलीवुड के नए शोमैन कहे जाने वाले अनुभवी निर्माता आनंद पंडित अपनी स्टार-स्टडेड पार्टियों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह उनका 60वां जन्मदिन समारोह हो जिसमें अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान और रितिक रोशन सहित अन्य लोग शामिल हुए थे या उनकी दिवाली पार्टी हो वो इसे अलग बनाने की हर संभव कोशिश करते हैं।
उनकी 2022 की दिवाली पार्टी में बच्चन,खान, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन, काजोल और कई अन्य लोग शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें: स्टाइलिश साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने लगाया ग्लैमर का तड़का, Ekta Kapoor की दीवाली पार्टी में चमके ये सेलेब्स
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।