Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manish Malhotra की दिवाली पार्टी में दिखा सितारों का मेला, रेखा ने अदाओं तो कृति सेनन के लुक्स ने लूटी महफिल

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 09:36 AM (IST)

    दिवाली फेस्टिवल को हर कोई अपने-अपने तरीके से एंजॉय करता है। बॉलीवुड सितारे भी इस फेस्टिवल को धूमधाम से मनाने में पीछे नहीं हैं। यहां रोज अलग-अलग दिन कई सेलेब्स के घर पर ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर नाम है मनीष मल्होत्रा का। हाल ही में डिजाइनर ने अपने घर पार्टी रखी थी।

    Hero Image
    मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी (Photo: Pallav Paliwal)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स और उनकी दीवाली पार्टी खूब फेमस है। यहां पर सितारों का जमावड़ा लगता है और हर कोई अपने लुक से दूसरे को इम्प्रेस करने की कोशिश करता है। सभी यहां एक से बढ़कर एक शानदार आउटफिट पहनकर आते हैं और फेस्टिव सीजन का रंग जमाते हैं। अब हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने 22 अक्टूबर को दिवाली बैश रखा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सितारों से सजी इस महफिल की रौनक बने आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, काजोल, कृति सनोन, कियारा आडवाणी, रेखा, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी और वरुण धवन सहित अन्य सितारे। वहीं जेन जी स्टार्स अनन्या पांडे, सुहाना खान, जान्हवी कपूर, अलीजेह अग्निहोत्री और राशा थडानी ने अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं।

    (Photo: Pallav Paliwal)

    पार्टी में हर किसी की निगाहें दिग्गज अभिनेत्री रेखा पर आकर टिक गईं। रेखा मनीष मल्होत्रा के बेहद करीबियों में से एक हैं। रेखा ने अपनी दिलकश अदाओं से सबको घायल कर दिया। वहीं मनीष मल्होत्रा खुद एक तस्वीर में रेखा और शबाना आजमी के साथ पोज करते नजर आए।

    (Photo: Pallav Paliwal)

    वहीं आलिया भट्ट पिंक कलर के लहंगे में काफी ज्यादा प्यारी लग रही थीं। एक्ट्रेस यहां अपनी बहन के साथ आई थीं। आलिया ने ये लहंगा अपने मेहंदी फंक्शन में पहना था।

    यह भी पढ़ें: Bollywood Diwali Parties: शाह रुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, मोस्ट फेमस है इन बॉलीवुड स्टार्स की दिवाली पार्टी

    (Photo: Pallav Paliwal)

    जाह्नवी कपूर रेडी टू वियर साड़ी में पहुंचीं. उन्होंने अपने लुक को ओपन हेयर और न्यूड मेकअप के साथ कंप्लीट किया।

    (Photo: Pallav Paliwal)

    कृति सैनन की एंट्री हुई तो हर कोई उन्हें ही देखता रह गया। कृति ने पार्टी के लिए चमचमाती पीली साड़ी को चुना जिसके साथ उन्होंने मोतियों वाला स्टाइलिश ब्लाउज पेयर किया था।

    (Photo: Pallav Paliwal)

    स्त्री फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सिल्वर कलर की साड़ी में नजर आईं। उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज और ईयररिंग्स के साथ लुक कंप्लीट किया।

    (Photo: Pallav Paliwal)

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे का हाथ थामे पार्टी में पहुंचे। दोनों कपल गोल्स देते नजर आए। किराया ने फिशकट डिजाइन का गोल्डन लहंगा पहना था तो वहीं सिद्धार्थ भी उनके मैंचिंग के आउटफिट में नजर आए।

    (Photo: Pallav Paliwal)

    बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान और अनन्या पांडे भी नजर आए। सुहाना ने जहां रेड साड़ी पहनी हुई थी वहीं अनन्या पांडे व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आईं।

    (Photo: Pallav Paliwal)

    सुहाना खान बहुत जल्द पिता शाह रुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगी। एक्ट्रेस इससे पहले जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Disha Patani Photos: दिवाली पर दिशा पाटनी ने दिखाई मदमस्त अदाएं, टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट कर साड़ी में ढाया कहर