विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Disha Patani Photos: दिवाली पर दिशा पाटनी ने दिखाई मदमस्त अदाएं, टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट कर साड़ी में ढाया कहर

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 13 Nov 2023 08:58 PM (IST)

दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। किसी भी ओकेजन में ऐक्ट्रेस अपने लुक से ...और पढ़ें

Disha Patani Photos in Saree. Photo Credit: Instagram
Disha Patani Photos in Saree. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. बी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस हैं दिशा पाटनी
  2. एक्ट्रेस ने साड़ी में दिए किलर पोज
  3. दिशा ने दिखाया साड़ी में टोन्ड फिगर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने लुक्स की वजह से हमेशा सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं। वह अपने ड्रेसिंग सेंस के चलते जरा हटकर नजर आती हैं। चाहे वेस्टर्न हो या इंडियन आउटफिट, एक्ट्रेस हर तरह के आउटफिट में बोलने का तड़का जरूर लगाती हैं। दिवाली पर भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।

दिशा ने दिखाया अपना दिवाली लुक

बीते दिनों एकता कपूर ने ग्रैंड दिवाली सेलिब्रेशन किया था। उनकी पार्टी में लगभग पूरा बॉलीवुड उमड़ा था। इस पार्टी की शान दिशा पाटनी भी रहीं। उन्होंने अपनी प्रजेंट से बटन सितारों से सजी एकता कपूर की दिवाली पार्टी में चार चांद लगा दिए। एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की साड़ी में यहां शिरकत की थी। वहीं, पार्टी अटेंड करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोज में इस लुक में फोटो शेयर की है।

साड़ी में दिए किलर पोज

ग्रीन कलर की सैटन साड़ी में दिशा ने कैमरे के सामने कई किलर पोज दिए। उन्होंने साड़ी के पल्लू को ऐसे स्टाइल किया कि उनके एप्स और टोन्ड फिगर अच्छे से फ्लॉन्ट हो सकें। एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ बिकिनी स्टाइल ब्लाउज कैरी किया था। अपने लुक को लाइट मेकअप, रेड लिपस्टिक और खुले बालों के साथ पूरा किया।

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

ब्यूटी के कायल हुए फैंस

दिशा पाटनी की अदाओं ने फैंस को एक बार फिर उनका दीवाना बना दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'कितनों को इन पर क्रश है।' इसी तरह कुछ नहीं उन्हें गॉर्जियस तो कुछ नहीं ब्यूटीफुल कहा।

दिशा पाटनी वर्कफ्रंट

दिशा पाटनी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो एक्ट्रेस की झोली में साउथ की फिल्म 'कंगुवा' है। हाल ही में इस मूवी का नया पोस्टर रिलीज किया गया था। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा दिशा को उनके फैंस 'वेलकम 3' में भी देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Diwali पर रोमांटिक हुए रणवीर- दीपिका, अजय देवगन ने फनी अंदाज में मनाया त्योहार, शिल्पा-अक्षय ने भी दिखाई झलक