Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Disha Patani से नाराज हैं फिल्म प्रोडूसर? सेट पर ऐसे दिखाती है नखरे

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 01 Aug 2019 07:10 PM (IST)

    Disha Patani के बर्ताव से फिल्म के निर्माता नाराज हैं और इसके चलते उनकी फिल्म का नुकसान हो रहा हैl

    Disha Patani से नाराज हैं फिल्म प्रोडूसर? सेट पर ऐसे दिखाती है नखरे

    नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म भारत (Bharat) की एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) से एक प्रोडूसर नाराज होने की बात कही जा रही हैl गौरतलब है कि हाल ही में दिशा पाटनी की तीन फिल्में लगातार सुपरहिट हुई हैl इसके चलते अब इस बात की सुगबुगाहट होने लगी है कि दिशा पाटनी की सफलता अब उनके सिर चढ़कर बोल रही हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके पहले यह खबर आई थी कि दिशा पाटनी घायल होने के बाद भी उन्होंने अपना शूट पूरा किया था लेकिन अब खबर आ रही है कि दिशा पाटनी जिस फिल्म की शूटिंग कर रही हैंl वहां वह नखरे दिखाने लगी हैl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    🦖

    A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

    खबरों की माने तो फिल्म के निर्माता दिशा पाटनी के बर्ताव से नाराज हैं और इसके चलते उनकी फिल्म का नुकसान हो रहा हैl इस खबर से जुड़े एक सूत्र ने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि दिशा ऐसा पिछले कई समय से कर रही हैंl वह सेट पर लंबे समय तक नहीं रहती हैं और अगर रहती भी है तो वह अपने मन के अनुसार काम करती हैंl उनका कई बार निर्णय नहीं होता कि वह क्या करने वाली हैl इसके चलते फिल्म के निर्माता निराश होते चले जा रहे हैंl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Slow Motion full song out now. Link in bio

    A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

    गौरतलब है कि दिशा पाटनी जल्द फिल्म मलंग में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की अहम भूमिका होगीl दिशा पाटनी सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आई थीl इस फिल्म ने 250 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार बॉक्स ऑफिस पर किया हैl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    🦋

    A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

    यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan और Kartik Aaryan को एक बार फिर लखनऊ में किया गया स्पॉट, अपसेट आए नजर

    सलमान की फिल्म भारत में दिशा पाटनी की भूमिका छोटी थी लेकिन उनका स्लो मोशन गाना लोगों को बहुत पसंद आया थाl

    फोटो क्रेडिट - disha patni instagram

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप