विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Disha Patani के पिता के साथ हुई 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी, एक्स पुलिस ऑफिसर से ये वादा करके लूटा

Published: Sat, 16 Nov 2024 09:51 AM (IST)

कंगुवा एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) के पिता और रिटायर पुलिस ऑफिसर जगदीश सिंह पाटनी धोखाधड़ी का शिकार हुए। उनसे ...और पढ़ें

दिशा पाटनी के पिता के साथ हुई धोखाधड़ी/ फोटो- Instagram
दिशा पाटनी के पिता के साथ हुई धोखाधड़ी/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. दिशा पाटनी के पिता के साथ हुई धोखाधड़ी
  2. एक्स पुलिस ऑफिसर हैं एक्ट्रेस के पिता
  3. उच्च पद दिलाने का वादा कर एक्ट्रेस के पिता को ठगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच लोगों के एक ग्रुप ने मिलकर 'कंगुवा' एक्ट्रेस के पिता के साथ लाखों की धोखाधड़ी की है। मामला बरेली का है, जहां एक्स पुलिस ऑफिसर रहे दिशा पाटनी के पिता के साथ पांच व्यक्तियों ने वादा करके ठगी की गई। 

उन पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है और इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। इसी के साथ ही दिशा पाटनी के पिता ने अपने साथ हुए फ्रॉड के बारे में पुलिस शिकायत में क्या-क्या बताया, यहां पर पढ़ें पूरी डिटेल्स:

दिशा पाटनी के पिता से किया था उच्च पद दिलाने का वादा

एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, रिटायर डिप्टी एसपी और दिशा पाटनी के पिता के साथ कथित तौर पर 25 लाख रुपए की ठगी हुई है। पुलिस ने बताया है कि पांच लोगों के एक गुट ने अभिनेत्री के पिता से ये वादा किया था कि वह उन्हें सरकारी आयोग में हाई-रैंकिंग पोजिशन दिलवाएंगे और उनसे 25 लाख रुपए लिए थे।

यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दिशा पाटनी ने मिस किया परिवार के साथ सेलिब्रेशन, पति के साथ सोनाक्षी सिन्हा मना रहीं पहली दीवाली

धोखाधड़ी मामले में दिशा पाटनी के पिता ने बरेली कोतवाली पुलिस स्टेशन में शुक्रवार की शाम शिकायत दर्ज करवाई थी। कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज डीके शर्मा ने इस मामले पर बातचीत करते हुए कहा, "शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, जूना अखाड़ा के रहने वाले आचार्य जयप्रकाश और प्रीति गर्ग के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है"। उन्होंने ये भी बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

Photo Credit: Instagram 

5 लाख लिया नकद और बाकी अलग-अलग बैंक में किये ट्रांसफर

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि बरेली के सिविल लाइन एरिया में रहने वाले जगदीश पाटनी ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी शिवेंद्र प्रताप सिंह से निजी तौर पर काफी अच्छी पहचान थी और उन्होंने ही दिशा पाटनी के पिता को दिवाकर गर्ग और आचार्य जयप्रकाश से मिलवाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने ये दावा किया था कि उनके राजनीतिक कनेक्शन काफी अच्छे हैं और साथ ही उन्हें ये विश्वास दिलाया था कि वह उन्हें सरकारी आयोग में चेयरमैन की पोजीशन दिलाएंगे।

Photo Credit: x account

दिशा पाटनी के पिता का विश्वास जीतने के लिए उन्होंने उनसे 25 लाख रुपए लिए, जिनमे से पांच लाख उन्होंने कैश लिया और 20 लाख उन्होंने 10 अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। दिशा के पिता ने बताया कि जब तीन महीने तक उनकी तरफ से किसी भी तरह का प्रोग्रेस नहीं दिखा, तो उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्होंने उनके साथ एग्रेसिव बिहेव करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: रिवीलिंग ड्रेस में Disha Patani की बोल्डनेस से बढ़ी फैंस की धड़कनें, एक्स टाइगर श्रॉफ की मां ने किया कमेंट