विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2024: दिशा पाटनी ने मिस किया परिवार के साथ सेलिब्रेशन, पति के साथ सोनाक्षी सिन्हा मना रहीं पहली दीवाली

Published: Thu, 31 Oct 2024 12:08 PM (IST)

आज पूरे देश में रोशनी का त्योहार दीवाली मनाई जा रही है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर में भी दीवाली की ...और पढ़ें

इन सेलेब्स ने दीवाली की दी शुभकामनाएं। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इन सेलेब्स ने दीवाली की दी शुभकामनाएं। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. विदेश से करीना ने फैंस को भेजी दीवाली विशेज
  2. दिशा पाटनी को दीवाली पर याद आया उनका परिवार
  3. इन सेलेब्स ने भी फैंस की दीवाली को बनाया खुशनुमा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 31 अक्टूबर को पूरे देश में दीवाली की चमक है। इस त्योहार को आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी बड़ी धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं। बी-टाउन में दीवाली पार्टीज के अलावा सितारे अपने घर को भी दीया से सजा देते हैं। आज दीवाली के मौके पर फिल्मी सितारों ने अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं।

दिशा पाटनी को याद आया परिवार

कंगुवा स्टार दिशा पाटनी को दीवाली के दिन अपने परिवार की याद सता रही है। इस साल वह अपने परिवार के साथ दीवाली नहीं सेलिब्रेट कर पाएंगी। उन्होंने फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "हैप्पिएस्ट दीवाली। मैं घर और मिठाइयों को मिस कर रही हूं। इस साल सबकी जिंदगी में प्यार और रोशनी आए और मुझे उम्मीद है कि हम अपने और दूसरों के साथ पहले से ज्यादा दयालु हो सकते हैं और दूसरों के प्रति प्यार और कंपेशन दिखाएं।"

Disha Patani

करीना कपूर ने फैंस को विश की दीवाली

लगता है कि इस साल करीना कपूर खान भी दीवाली मिस करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह रेड कलर की काफ्तान पहने हुए वेकेशन मोड में नजर आ रही हैं। वह समंदर किनारे स्टनिंग ड्रेस में कैप और ब्लैक गॉगल्स लगाए हुए पोज दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- Diwali पर Preity Zinta ने पड़ोसी के बेडरूम में फोड़ दिया था बम, घर पर हुआ था ऐसा हाल, जिंदगी भर याद हो गया पल

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, "सपने देखने की हिम्मत करो। आगे बढ़ो। अपने दिमाग और दिल का ख्याल रखो। रोशनी को महसूस करो। हैप्पी दीवाली दोस्तों।" 

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की पहली दीवाली

इस साल सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद अपनी पहली दीवाली सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते हुए फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, "हैप्पी दीवाली। हर घर में रोशनी, हर घर में खुशी आप सबके लिए हमारी यही दुआ।"

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

ग्रीन कलर के सूट में सोनाक्षी सिन्हा बहुत हसीन लग रही हैं। उन्होंने बस खुले बाल, ईयररिंग्स और बिंदी से अपने लुक को पूरा किया। वहीं, ब्लैक कुर्ता और ग्रे पैंट में जहीर अपनी लेडी लव के साथ जच रहे थे।

करीना, दिशा और सोनाक्षी के अलावा मलाइका अरोड़ा और निमरत कौर समेत कई सेलिब्रिटीज ने भी फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें- Bollywood Diwali Parties: शाह रुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, मोस्ट फेमस है इन बॉलीवुड स्टार्स की दीवाली पार्टी