Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mandap Trailer: 'निरहुआ' पर आम्रपाली दुबे ने तानी राइफल, दहेज प्रताड़ना से परेशान एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम

    Mandap Trailer भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का बोलबाला देखने को मिलता है। उनकी जोड़ी फैंस के बीच हिट है। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं और अब उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में एक और फिल्म (मंडप) का नाम शामिल हो गया है। इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसमें आम्रपाली का दयालु और रौद्र दोनों रूप देखने को मिल रहा है।

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Sat, 12 Aug 2023 04:26 PM (IST)
    Hero Image
    Still Image of Aamrapali Dubey from Mandap

    नई दिल्ली, जेएनएन। जमाना मॉर्डन हो गया है। मगर आज भी समाज में कुछ लोग हैं, जो दहेज जैसी कुप्रथा में विश्वास रखते हैं। इसके चलते महिलाओं को खासकर गांव की लड़कियों को इसके दुष्प्रभाव झेलने पड़ते हैं। सास ससुर के ताने हों, तो जीना मुहाल हो जाता है। इस तरह की प्रताड़ना हर दिन सैकड़ों लड़कियां झेलती हैं, लेकिन डर और सपोर्ट न होने के कारण कुछ बोल नहीं पातीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे ही एक संवेदनशील विषय को लेकर आ रही हैं आम्रपाली दुबे। एक बार फिर फैंस को दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी।

    रिलीज हुआ 'मंडप' का ट्रेलर

    दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के फिल्म 'मंडप' में काम करने की चर्चा तेज थी। अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद यूनिक है। इसका रन टाइम 3 मिनट और 45 सेकंड है। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह हैं। जबकि सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। इस फिल्म के निर्देशक आनंद सिंह हैं।

    झेलनी पड़ती है दहेज की मार

    फिल्म मंडप के ट्रेलर की शुरुआत मशहूर अभिनेता संजय पांडे और सुशील सिंह के उस संवाद से होता है, जिसमें अपने बेटे की शादी के लिए दहेज की बात कर रहे होते हैं। सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्दगिर्द बनी इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की शादी हो जाती है, लेकिन दहेज की मार यहां आम्रपाली को झेलनी पड़ती है।

    वर पक्ष यानी निरहुआ के परिवार वालों द्वारा दहेज की डिमांड पर अपने पिता की संपत्ति को गिरवी देख अम्रपाली दुबे राइफल लेकर निरहुआ के ऊपर तान देती है और निरहुआ को होस्टेज बना लेती है। इसके बाद क्या होता है, उसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। ट्रेलर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को लेकर सार्थक संवाद भी देखने को मिल रहे हैं। वहीं फिल्म के गाने भी एक से बढ़कर एक नजर आ रहे हैं।

    'मंडप' की स्टार कास्ट

    कुल मिलाकर देखा जाए तो भोजपुरी फिल्म 'मंडप' एक विशुद्ध भोजपुरी घर परिवार की कहानी है। यह बड़े कैनवास की फिल्म है। फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे के अलावा सुशील सिंह, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, संतोष श्रीवास्तव, सुजान सिंह, विद्या सिंह, जोया खान, सोनू पांडे, बब्लू खान, ऋतु चौहान, पल्लवी कोली, स्वीटी सिंह, शोना पांडे, सौम्या पांडे, महिमा सिंह, सनी शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।