विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिलीप कुमार की ठुकराई हुई फिल्म ने चमकाई थी Amitabh Bachchan की किस्मत, कभी Dharmendra बनने वाले थे हीरो?

Published: Tue, 13 Oct 2026 10:09 PM (IST)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को बॉलीवुड में चमकाने वाली फिल्म पहले दिलीप कुमार और धर्मेंद्र को मिली थी।

अमिताभ बच्चन की किस्मत बदलने वाली फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

अमिताभ बच्चन की किस्मत बदलने वाली फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन की किस्मत चमकाने वाली फिल्म

  2. धर्मेंद्र और दिलीप भी बनने वाले थे फिल्म का हिस्सा

  3. सलीम-जावेद की वजह से फिल्म का हिस्सा बने थे अमिताभ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 7 नवंबर 1969 का वक्त था, जब 'सात हिंदुस्तानी' के साथ पहली बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बतौर लीड सिल्वर स्क्रीन पर आए।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इसके बाद अमिताभ बच्चन को कई फिल्में मिलीं, लेकिन खास चली नहीं। एक वक्त तो ऐसा आया कि अमिताभ के साथ कोई हीरोइन भी काम करना चाहती थी। खैर, एक फिल्म ने बिग बी की किस्मत हमेशा के लिए बदल दी।

तीन सुपरस्टार्स को किया गया था अप्रोच

70s में यह फिल्म पहले अमिताभ बच्चन को नहीं मिलने वाली थी। इसके लिए तीन सुपरस्टार्स को पहले ही अप्रोच कर लिया गया था। एक तो फाइनल भी हो गए थे। मगर झगड़े के चलते उनके हाथ से फिल्म चली गई थी। यह फिल्म थी 1973 में एक्शन थ्रिलर जंजीर (Zanjeer)।

झगड़े के चलते धर्मेंद्र के हाथ से गई थी फिल्म!

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो धर्मेंद्र ने सलीम खान से सिर्फ ढाई हजार रुपये में जंजीर की कहानी खरीद ली थी। वह इस फिल्म में खुद बतौर हीरो काम करने वाले थे और इसे धर्मेंद्र के भाई अजीत और प्रकाश मेहरा (Prakash Mehra) प्रोड्यूस करने वाले थे। हालांकि, अजीत और प्रकाश के अनबन के बाद अजीत फिल्म से बाहर हो गए और धर्मेंद्र को भी फिल्म से हटना पड़ा और प्रकाश मेहरा ने इसे बनाने का फैसला किया।

Amitabh Bachchan movie

दिलीप कुमार ने भी ठुकराई फिल्म

प्रकाश मेहरा ने जंजीर के लिए पहले दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को कास्ट करने का फैसला किया, लेकिन अभिनेता ने साफ इनकार कर दिया। बाद में राजेश खन्ना का भी फिल्म से नाम जुड़ा लेकिन उस वक्त वह इंडस्ट्री में रोमांटिक कैरेक्टर्स के लिए मशहूर थे। इसलिए वह भी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए।

कैसे अमिताभ बच्चन बने जंजीर के हीरो?

बाद में सलीम-जावेद ने प्रकाश मेहरा से अमिताभ बच्चन का नाम सुझाया। आनंद में राजेश खन्ना के साथ काम कर चुके अमिताभ को तारीफें तो खूब मिल रही थीं, लेकिन उन्हें सोलो फिल्में नहीं मिल रही थीं। आखिरकार प्रकाश मेहरा मानें और उन्होंने अमिताभ को कास्ट किया। अमिताभ भले ही फिल्म के लिए आखिरी च्वॉइस थे, लेकिन वह परफेक्ट च्वॉइस साबित हुए।

Amitabh Pran Movie

जंजीर 1973 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। जया बच्चन के साथ अमिताभ की जोड़ी छा गई। बिग बी बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन बनकर उभरे। रोमांटिक फिल्मों से इतर उनके एक्शन फिल्मों ने सिल्वर स्क्रीन पर तबाही मचा दी।

यह भी पढ़ें- असली है Amar Akbar Anthony के एंथनी गोंजाल्विस की कहानी, अमिताभ बच्चन के किरदार के पीछे छिपा है गहरा राज

यह भी पढ़ें- हैंडसम होना Vinod Khanna को पड़ा था भारी, 46 साल पहले आई Amitabh Bachchan की 'दोस्ताना' से निकाले गए थे एक्टर