विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असली है Amar Akbar Anthony के एंथनी गोंजाल्विस की कहानी, अमिताभ बच्चन के किरदार के पीछे छिपा है गहरा राज

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:04 PM (IST)

फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' में अमिताभ बच्चन के आइकॉनिक किरदार एंथनी गोंजाल्विस के पीछे एक वास्तविक संगीतकार की कहानी है।

अमिताभ बच्चन ने निभाया था एंथनी का रोल

अमिताभ बच्चन ने निभाया था एंथनी का रोल

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन के किरदार के लिए कौन था असली प्रेरणा?

  2. मशहूर वायलिन वादक एंथनी थे प्यारेलाल के गुरु

  3. 12 साल की उम्र में बने चर्च के कॉयर मास्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साल 1977 में मनमोहन देसाई की फिल्म अमर अकबर एंथोनी (Amar Akbar Anthony) रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एंथोनी, विनोद खन्ना (Vinod Khanna) ने अमर और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अकबर का किरदार निभाया था।

तीनों अलग-अलग धर्मों को फॉलो करते थे। यही स्टोरी का असली ट्विस्ट है। फिल्म में उनके अलावा नीतू सिंह, परवीन बाबी, शबाना आजमी, निरूपा रॉय और प्राण हैं।

अमिताभ बच्चन ने निभाया था आइकॉनिक रोल

इस फिल्म का एक गाना 'माई नेम इज एंथनी गोंजाल्विस' (My name is Anthony Gonsalves) काफी पॉपुलर है जिसमें अमिताभ बच्चन ईस्टर के एग से बाहर निकलते हुए दिखाई देते हैं।

15 अगस्त को महात्मा गांधी की मूर्ति के पास बिछड़ गए तीन हिंदू भाइयों की परवरिश अलग-अलग धर्मों में होती है। अमर हिंदू बनता है, अकबर मुस्लिम और एंथनी ईसाई बन जाता है। 

Amitabh (5)

लेकिन क्या आप विश्वास करेंगे कि एंथनी गोंजाल्विस असल में एक शख्स हैं जिन्हें संगीत की दुनिया का जादूगर कहा जाता था। उनका जन्म 12 जून 1927 को गोवा में हुआ था और संगीत जगत में उन्हें एक मशहूर वायलिन वादक के तौर पर जाना जाता था।

12 साल की उम्र में बन गए थे मास्टर

मात्र 12 साल की उम्र में वो एक चर्च के कॉयर मास्टर बन गए थे। इसके बाद 16 साल की उम्र में एंथनी मुंबई आ गए और नौसाद साहब के ऑर्केस्टा में वॉयलिन बजाया करते थे। छुट्टी वाले दिन वो बच्चों को म्यूजिक सिखाया करते थे।

उनके स्टूडेंट्स की लिस्ट में दो जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं एक आर डी बर्मन और दूसरे थे प्यारेलाल। एंथनील गोंजाल्विस ने अपने शुरुआती दिनों में एक बात बोली थी कि हम बैकग्राउंड आर्टिस्ट हमेशा छुपे रहेंगे हमें कोई नहीं जानेंगा। लेकिन प्यारेलाल जी ने अपने गुरु को नाम किसी से छुपने नहीं दिया।

WhatsApp Image 2026-10-13 at 12.57.18 PM

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने लिया फैसला

फिर साल आया 1977 जब लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जी अमर अकबर एंथनी का म्यूजिक बना रहे थे। ये गाना सामने आया उस समय अमिताभ बच्चन के किरदार का नाम एंथनी फर्नांडिज था। प्यारेलाल को ये नाम उतना जम नहीं रहा था जब उनके जहन में आए उनके पुराने गुरु एंथनी गोंजाल्विस जिन्होंने प्यारेलाल को संगीत सिखाया और इसके लिए एक रुपया भी नहीं लिया।

प्यारेलाल ने इस गाने को अपने गुरु का नाम दे दिया। इस तरह एक आइकॉनिक कैरेक्टर का जन्म हुआ जिसका किरदार पर्दे पर अमिताभ बच्चन ने निभाया था।

यह भी पढ़ें- 'लोग बुढ़ऊ बुलाते हैं...' ऑनलाइन ट्रोलिंग पर छलका Amitabh Bachchan का दर्द, 'सदी के महानायक' ने सुनाई आपबीती

यह भी पढ़ें- 11 लगातार फ्लॉप से डूबने लगा था करियर, एक्टिंग छोड़ने वाले थे अमिताभ बच्चन; चमत्कारी फिल्म ने बनाया महानायक