विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 लगातार फ्लॉप से डूबने लगा था करियर, एक्टिंग छोड़ने वाले थे अमिताभ बच्चन; चमत्कारी फिल्म ने बनाया महानायक

Published: Sun, 11 Oct 2026 02:35 PM (IST)

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का सिनेमा का शहंशाह बनने का सफर काफी रोचक रहा है।

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (फोटो क्रेडिट- जागरण)

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन का जन्मदिन आज

  2. 57 सालों से सिनेमा में हैं एक्टिव

  3. इस मूवी ने बचाया था बिग बी का करियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को आज सिनेमा जगत का महानायक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले 5 दशकों से अधिक समय से इंडस्ट्री में राज करने वाले बिग बी एक वक्त पर एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर चुके थे। 

करियर की शुरुआती दौर में 11 लगातार फ्लॉप मूवीज देने की वजह से अमिताभ काफी निराश हो गए थे और वापस इलाहाबाद जाने का मन बना चुके थे। लेकिन फिर एक ऐसी फिल्म आई, जिसने उन्हें सिनेमा का शहंशाह बना दिया। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं- 

सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन

साल 1969 में आई फिल्म सात हिंदुस्तानी से बतौर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। 6 फीट से अधिक की लंबाई और भारी भरकम आवाज के दम पर बिग बी को ऐसा लगा कि वह बड़े पर्दे पर आते ही सुपरस्टार बने जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और करियर का शुरुआती दौर काफी खराब गुजरा।

यह भी पढ़ें- 'वह मेरे पीठ पीछे...', अमिताभ-रेखा के रूमर्ड रिश्ते पर जया बच्चन ने दिया था ये बयान; सालों तक चला था 'सिलसिला'

amitabhbachchan (1)

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि सात हिंदुस्तानी के बाद अमिताभ की 11 से अधिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल रहीं और इन मूवीज की असफलता से उनका दिल और हौंसला दोनों टूट गए। इन मूवीज में- बंसी-बिरजू, प्यार की कहानी, एक नजर, परवाना, रेशमा और शेरा, रास्ते का पत्थर और संजोग जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल थे।

amitabhbachchan (3)

कहा ये भी जाता है कि इसी कारण उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ने का मन बना लिया था और वह अपने घर इलाहाबाद वापस जाना चाहते थे। लेकिन फिर साल 1973 में कुछ ऐसा चमत्कार हुआ कि बिग बी की सोई किस्मत अचानक जाग गई। 

इस मूवी ने बचाया करियर

जिस फिल्म ने अमिताभ बच्चन का करियर बचाया था, उसका नाम जंजीर (Zanjeer) था। सलीम-जावेद की जोड़ी द्वारा लिखी गई, इस मूवी में अमिताभ ने एंग्री यंग मैन पुलिस ऑफिसर विजय का किरदार निभाया, जिसने बड़े पर्दे धमाल मचा दिया। निर्देशक प्रकाश मेहरा की जंजीर उस साल की सबसे अधिक सफल फिल्म साबित हुई और यहीं से अमिताभ बच्चन के महानायक बनने के सफर की शुरुआत हुई।

amitabhbachchan (2)

इसके बाद बिग बी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और शोले, डॉन, दीवार, मुकद्दर का सिकंदर, अमर अकबर एंथोनी, त्रिशूल, कुली, नसीब, लावारिश, सत्ते पे सत्ता और शराबी जैसी कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के दम पर अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया और सफलता का एक अनोखा इतिहास रचा। 

84 साल के हुए अमिताभ

आज 11 सितंबर को अमिताभ बच्चन अपना 84वां जन्मदिन (Amitabh Bachchan Birthday) मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। पिछले 57 सालों से बतौर एक्टर बिग बी बॉलीवुड में एक्टिव हैं और महानायक की पदवी को संभाले हुए हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा की शान माना जाता है। बता दें कि आने वाले समय में अमिताभ फिल्म कल्कि 2 में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- 'ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना...', Jaya Bachchan पर भड़के पैप्स! इंटरनेट पर वीडियो वायरल