'ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना...', Jaya Bachchan पर भड़के पैप्स! इंटरनेट पर वीडियो वायरल
जया बच्चन (Jaya Bachchan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी एक्ट्रेस के घूरने पर रिएक्शन देते नजर आए।

जया बच्चन पर भड़के पैपराजी। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
जया बच्चन पर भड़के पैपराजी
गुस्से में पैप्स को घूरती दिखीं जया
पैप्स ने अमिताभ का किया जिक्र
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने कुछ महीने पहले पैपराजी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा वह कई बार पैपराजी को उन्हें कैप्चर किए जाने या कमेंट किए जाने पर गुस्सा निकाल चुकी हैं। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पैप्स एक्ट्रेस पर नाराज हो रहे हैं।
जया बच्चन का नया वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वह अपनी बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) के साथ किसी इवेंट में गई थीं, जहां वह पैपराजी को घूरती हुई नजर आईं।
जया पर भड़के पैप्स
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जया बच्चन को पैप्स को घूरते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के इस रिएक्शन पर एक पैप को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "अरे मैडम आप घूर क्यों रही हैं? आप अमिताभ बच्चन की वाइफ हो, इसलिए फोटो निकाल लिया। ले जाओ मैडम, इन्हें ले जाओ। ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना, हमें नहीं।"
गुस्से में घूरती दिखीं जया
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में जया बच्चन कुछ नहीं कह रही हैं लेकिन आंखों के एक्सप्रेशन से उनका गुस्सा साफ झलक रहा था। वह चुपचाप वहां से चली गईं। अब इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो लेटेस्ट है या पुराना, इसकी जानकारी नहीं है।
This is hilarious..🤣 Jaya Bacchan stared at journalist with anger. But journalist said, "Madam, ghur kaahe rhi ho, aap Amitabh Bachchan ki wife ho isiliye photo liya.. Ye aankhe Amitabh Bachchan ko dikhaana Hume nhi."😆 https://t.co/62kfYZWOKg
— Vipin patel 🚩 (@VVipinpatel) October 10, 2026
पैपराजी के बारे में क्या बोली थीं जया?
पिछले साल दिसंबर में जया बच्चन बरखा दत्त के एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने पैपराजी की क्लास लगाई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें पत्रकारों से कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि उनके पिता भी पत्रकार थे। उन्होंने पैप्स के बारे में कहा था, "लेकिन यह जो बाहर ड्रेन पाइप की तरह गंदे-गंदे पैंट्स पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर, उन्हें लगता है कि उनके पास फोन है तो वे किसी की भी फोटो ले सकते हैं और कुछ भी कह सकते हैं, कमेंट कर सकते हैं।"
यह भी पढ़ें- 'वह मेरे पीठ पीछे...', अमिताभ-रेखा के रूमर्ड रिश्ते पर जया बच्चन ने दिया था ये बयान; सालों तक चला था 'सिलसिला'
