विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

350 दिनों तक थिएटर्स में चली थी Amitabh Bachchan की कल्ट मूवी, 53 साल पुरानी फिल्म ने बनाया 'महानायक'

Published: Wed, 20 May 2026 04:33 PM (IST)

सदी के महानायक के तौर पर अमिताभ बच्चन को जाना जाता है। बिग बी के सुपरस्टार बनने का सफर 53 साल पुरानी मूवी से शुरू हुआ था।

अमिताभ बच्चन की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

अमिताभ बच्चन की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. सिनेमाघरों में खूब चली थी बिग बी की ये फिल्म

  2. 53 साल पहले थिएटर्स में मचाया था धमाल

  3. अमिताभ बच्चन के करियर की पहली हिट 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर अमिताभ बच्चन करीब 5 दशकों से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन क्या आपको मालूम हो कि बिग बी की पहली हिट फिल्म कौन सी थी और किस मूवी ने उन्होंने बॉलीवुड में एक दमदार अभिनेता के तौर पर स्थापित किया।

अमिताभ बच्चन की वह फिल्म करीब 350 दिनों तक थिएटर्स में लगातार चली थी और उसने सफलता का एक अनोखा इतिहास रचा था। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी, जिसने अमिताभ के महानायक बनने के सफर का आगाज किया था।

350 दिनों तक चलने वाली अमिताभ बच्चन की फिल्म

70 के दशक की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया। लेकिन लीड रोल में अपनी धाक जमाने के लिए उन्हें सालों संघर्ष करना पड़ा था। कई फिल्में ऐसी भी रही थीं, जिनसे अमिताभ को बाहर का रास्त दिखाया गया था। लेकिन फिर आता है साल 1973 और थिएटर्स में अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर रिलीज की जाती है।

यह भी पढ़ें- 5 साल तक थिएटर में लगातार में चली थी Dharmendra की फिल्म, कल्ट मूवी ने चमका दी थी 'ही-मैन' की किस्मत

amitabh bachchan zanjeer

डायरेक्टर प्रकाश मेहरा और लेखक जावेद अख्तर-सलीम खान के जोड़ी के दम पर फिल्म जंजीर से बिग बी को एंग्री यंग मैन की पहचान मिली। आलम ये रहा कि अमिताभ बच्चन की जंजीर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म जंजीर करीब 50 हफ्तों (350 दिन) तक मुंबई के इम्पीरियल सिनेमाघर में लगातार चली थी।

amitabh bachchan zanjeer (1)

इसके अलावा अन्य शहरों के थिएटर्स में भी अमिताभ की ये शानदार 100 से अधिक दिनों तक चलती रही थी। उस दौर में अमिताभ की जंजीर ने सफलता का एक नया इतिहास रचा था और अभिनेता को इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई। आज भी जंजीर का नाम अमिताभ बच्चन की सबसे शानदार मूवीज में शुमार है। इस फिल्म में वह जया बच्चन और प्राण जैसे कई कलाकारों के साथ नजर आए थे।

जंजीर से चमकी किस्मत

फिल्म जंजीर उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में भी शुमार रही थी। आपको बता दें कि जंजीर की सफलता के दम पर अमिताभ बच्चन के लिए आगे राह आसानी हुई थी और उन्हें निर्देशक रमेश सिप्पी की कल्ट क्लासिक फिल्म शोले मिली, जिसकी कहानी सलीम और जावेद की जोड़ी ने लिखी।

यह भी पढ़ें- 25 हफ्तों तक सिनेमाघरों में लगातार चली थी Jeetendra की मूवी, 59 साल पुरानी स्पाई थ्रिलर ने बदली थी तकदीर