25 हफ्तों तक सिनेमाघरों में लगातार चली थी Jeetendra की मूवी, 59 साल पुरानी स्पाई थ्रिलर ने बदली थी तकदीर
वेटरन एक्टर जीतेंद्र की एक पुरानी कल्ट फिल्म ने स्पाई थ्रिलर के तौर पर दर्शकों का दिल जीता था और 25 हफ्तों तक थिएटर्स में चली थी।
-1779201168483_m.webp)
जीतेंद्र की कल्ट मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
स्पाई थ्रिलर के तौर पर ब्लॉकबस्टर रही थी फिल्म
1967 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी ये मूवी
जीतेंद्र के करियर की सफल मूवीज में से एक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं के बारे में जिक्र किया जाए तो फेहरिस्त में जीतेंद्र का नाम भी शामिल होता है। जीतेंद्र इंडस्ट्री के सबसे उम्दा कलाकारों में से एक रहे हैं, लेकिन एक वक्त पर उनको राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे स्टारडम कभी नहीं मिल रहा था। लेकिन 59 साल पहले जीतेंद्र की एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसने उनकी सोई हुई तकदीर को बदलकर रख दिया।
जीतेंद्र की वह पुरानी मूवी 25 हफ्तों तक सिनेमाघरों में लगातार चली थी और उसने सफलता का एक नया इतिहास रचा था। ऐसे में आइए जानते हैं कि जीतेंद्र की कौन सी मूवी के बारे में बात की जा रही है।
25 हफ्तों तक थिएटर्स में चली थी ये मूवी
बतौर लीड एक्टर साल 1964 में आई फिल्म गीता गाया पत्थरोने से एक्टिंग करियर का आगाज करने वाले जीतेंद्र को बड़ी हिट के लिए करीब 3 साल तक इंतजार करना पड़ा था। इस दौरान वह लगातार मूवीज भी कर रहे थे, लेकिन अधिक सफलता हाथ नहीं लग रही थी। फिर आता साल 1967 और जीतेंद्र की फिल्म फर्ज को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाता है। स्पाई थ्रिलर के तौर पर निर्देशक रविकांत नगाइच की फर्ज ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और इस मूवी ने बंपर सक्सेस हासिल की।

यह भी पढ़ें- 189 दिनों तक थिएटर्स में लगातार चली थी Vinod Khanna की फिल्म, 55 साल से कायम है रिकॉर्ड
आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार जीतेंद्र की फर्ज 25 हफ्तों से ज्यादा समय तक बड़े पर्दे पर लगातार चली थी और सिल्वर जुबली साबित हुई थी। इस तरह से फर्ज ने जीतेंद्र के करियर को नई उड़ान दी और वह इंडस्ट्री के नए स्टार के तौर पर उभरकर सामने आए। इतना ही नहीं फर्ज उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में शुमार रही थी।

इस फिल्म में जीतेंद्र के साथ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। इन दोनों की जोड़ी को उस वक्त काफी पसंद किया गया। यही कारण था कि फर्ज एक मस्ट वॉच मूवी बनकर सामने आई थी।
फर्ज ने जीता था सबका दिल
स्पाई थ्रिलर के तौर पर रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रेंचाइजी की चर्चा काफी हुई है। लेकिन शायद ही आपको मालूम हो कि जीतेंद्र की फर्ज भी अपने दौर की धांसू स्पाई थ्रिलर के तौर पर लोकप्रिय हुई थी।
