विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

65 हफ्तों तक थिएटर्स में लगातार चली थी Manoj Kumar की ब्लॉकबस्टर, अटूट है कल्ट मूवी का रिकॉर्ड

Published: Sun, 17 May 2026 04:55 PM (IST)

वेटरन एक्टर रहे मनोज कुमार के करियर की एक फिल्म ऐसी भी रही, जो 65 हफ्तों से ज्यादा समय तक थिएटर्स में चलती रही थी।

मनोज कुमार की वो फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

मनोज कुमार की वो फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. थिएटर्स में खूब चली थी मनोज कुमार की फिल्म

  2. 52 साल पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

  3. आईकॉनिक फिल्म ने रचा था इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता मनोज कुमार को हिंदी सिनेमा की शान माना जाता था। बतौर एक्टर और डायरेक्टर उन्होंने लंबे समय तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। बेशक आज मनोज साहब हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शानदार मूवीज की चर्चा आज भी जाती है। 

इसी आधार पर आज हम आपको मनोज कुमार के करियर की एक कल्ट मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 65 हफ्तों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चली थी। आइए जानते हैं कि वह पुरानी फिल्म कौन सी थी। 

मनोज कुमार की कल्ट मूवी

मनोज कुमार की जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ मूवीज में शुमार है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों की कहानी दर्शाने वाले उनकी इस फिल्म लंबे समय तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। जिसकी वजह से वो फिल्म सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंची थी। मनोज कुमार की उस फिल्म का नाम रोटी कपड़ा और मकान था। 

roti kapda aur makaan

यह भी पढ़ें- 5 साल तक थिएटर में लगातार में चली थी Dharmendra की फिल्म, कल्ट मूवी ने चमका दी थी 'ही-मैन' की किस्मत

साल 1974 में थिएटर्स में रिलीज होने वाली रोटी कपड़ा और मकान ने सही मयानों में दर्शकों के दिल और दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी थी। अपनी बेहतरीन कहानी और लाजवाब गानों की बदौलत मनोज की इस मूवी को अपार सफलता हाथ लगी थी। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार रोटी कपड़ा और मकान 65 हफ्तों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चली थी।

roti kapda aur makaan (1)

जिसकी वजह से मनोज कुमार की इस मूवी को प्लेटिनिम जुबली का टैग भी मिला था और इसी वजह से रोटी कपड़ा और मकान कल्ट मूवी मानी जाती है। 52 साल पहले आई इस फिल्म ने अपनी कहानी से हर किसी को झकझोर के रख दिया था। यही कारण था कि मनोज कुमार की रोटी कपड़ा और मकान 1974 की सबसे अधिक कमाई ककने वाली फिल्मों में भी शुमार रही थी।

फिल्म की कल्ट कास्ट

रोटी कपड़ा और मकान की कास्ट के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें मनोज कुमार के अलावा शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और प्रेमनाथ जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल थे। एक्टर के अलावा मनोज साहब ने फिल्म के डायरेक्शन की कमान को भी संभाला था। 

यह भी पढ़ें- 52 सालों से पत्नियों का दर्द बयां कर रहा है Zeenat Aman का गीत, लता मंगेशकर की आवाज से बना कल्ट