विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब 'बनारसी बाबू' अमिताभ बच्चन के साथ थिरके थे Nana Patekar, फ्लॉप फिल्म के हिट गाने में दिखी थी जुगलबंदी

Published: Thu, 08 Oct 2026 06:28 PM (IST)

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। अमिताभ बच्चन के साथ ...और पढ़ें

जब बिग बी के साथ खूब थिरके थे नाना पाटेकर

जब बिग बी के साथ खूब थिरके थे नाना पाटेकर

HighLights

  1. नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

  2. अमिताभ बच्चन के साथ नाना ने किया था काम

  3. खास गाने में दिखी थी दोनों की जुगलबंदी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। उनके जाने से इस वक्त पूरी इंड्स्ट्री और देशभर में लोग गमगीन हैं। नाना ने सिनेमा में अपने अलग-अलग किरदारों से सबका दिल जीता। अमिताभ बच्चन के साथ भी उनकी जोड़ी खूब जमी। एक ऐसा ही उनका गाना है, जिसमें अमिताभ ने खूब उनके साथ कदम थिरकाए थे।

अमिताभ के साथ आया वो गाना

अब यूं तो नाना पाटेकर (Nana Patekar Movies) के करियर में कई बड़ी फिल्में शामिल रहीं, जिनमें उन्होंने काम किया। इन्हीं में से एक फिल्म आई जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी स्क्रीन शेयर की। दरअसल साल 1999 में एक फिल्म आई थी और फिल्म का नाम था कोहराम। इस फिल्म में नाना पाटेकर (Nana Patekar Songs) और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में नजर आए थे।

amits

फिल्म का एक गाना खूब चर्चा में रहा और गाने का नाम है 'हम हैं बनारस के भैया' (Hum Hain Banaras Ke Bhaiya)। इस गाने को अमित कुमार (Amit Kumar) और सुदेश भोसले (Sudesh Bhosle) ने आवाज दी थी। फिल्म के इस गाने में नाना पाटेकर और अमिताभ बच्चन की जुगलबंदी खूब नजर आई थी। गाने में अमिताभ ने बनारसी बाबू बनकर खूब कदम थिरकाए थे, तो वहीं नाना ने भी उनके कदम से कदम मिलाए थे।

नाना से हुई थी अमिताभ बच्चन की अनबन

आपको बता दें कि साल 1999 में इस फिल्म का निर्माण अमिताभ बच्चन (Nana Patekar Amitabh Bachchan) ने ही किया था। फिल्म को अमिताभ की प्रोड्क्शन कंपनी के तले बनाया गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके चलते अमिताभ बच्चन को भी काफी नुकसान हुआ था। इसके अलावा बिग बी का फिल्मी करियर भी ढलान पर आ गया था।

 

वहीं फिल्म के दौरान ही नाना पाटेकर और अमिताभ बच्चन के बीच अनबन भी हो गई थी। कहा जाता है कि इसके बाद दोनों ने कभी साथ में काम ना करने की कसम खा ली थी। हालांकि साल 2015 में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में नाना ने कहा था कि अब उनके और अमिताभ के बीच सब ठीक है।

ोसगू

हालांकि बाद में सालों बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के केबीसी (KBC) के सेट पर नाना पाटेकर पहुंचे थे। यहां दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी कुछ शेयर किया था, जिसके क्लिप अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं।

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Death Live Updates: पार्थिव शरीर पर तिरंगा, पुणे में राजकीय सम्मान के साथ विदाई; अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू

यह भी पढ़ें- कौन हैं Nana Patekar की पत्नी? 35 साल पहले बिना तलाक लिए हुए अलग, 2 साल की उम्र में बड़े बेटे की हुई थी मौत