कौन हैं Nana Patekar की पत्नी? 35 साल पहले बिना तलाक लिए हुए अलग, 2 साल की उम्र में बड़े बेटे की हुई थी मौत
दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) की पत्नी कौन थीं और दोनों क्यों अलग हो गए थे, जानिए उनके बारे में...

पत्नी से अलग हो गए थे नाना पाटेकर!
HighLights
छावा में काम कर चुकी हैं नाना पाटेकर की पत्नी
परिवार के लिए नाना की पत्नी ने लिया था ब्रेक
बेटे की मौत से टूट गए थे नाना पाटेकर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'वेलकम' के 'उदय शेट्टी' उर्फ नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। गोवा में उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेता के निधन से उनके परिवार को गहरा झटका लगा है।
नाना पाटेकर उन चुनिंदा सितारों में से एक थे, जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करते थे, खासकर मैरिड लाइफ के बारे में। बहुत कम लोग अभिनेता की पत्नी के बारे में जानते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं?
नाना पाटेकर की पत्नी भी हैं एक्ट्रेस
नाना पाटेकर की पत्नी का नाम नीलाकांति पाटेकर (Neelakanti Patekar) है। नीलाकांति के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन वह मराठी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं जिन्हें महाराष्ट्र स्टेट गवर्नमेंट से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया था।
थिएटर से शुरू हुआ था इश्क
नीलाकांति एक्टिंग करने से पहले बैंक में काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने थिएटर शुरू किया और बस यहीं उनकी मुलाकात नाना से हुई। थिएटर में प्ले के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर प्यार और काफी समय की डेटिंग के बाद कपल ने 1978 में शादी कर ली।
बड़े बेटे के निधन से टूट गए थे एक्टर
नाना पाटेकर और नीलाकांति के दो बच्चे हुए। उनकी जिंदगी खुशहाल चल रही थी कि तभी उन्होंने अपने बड़े बेटे दुर्वासा को खो दिया। महज ढाई साल की उम्र में उनके बड़े बेटे का बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके दूसरे बेटे मल्हार हैं। बड़े बेटे के निधन से नाना पाटेकर टूट गए थे।

Nana Patekar with wife Neelakanti and son Malhar- Facebook
पत्नी ने छावा से किया था कमबैक
फैमिली के चलते नीलाकांति ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि, 2025 में उन्होंने विक्की कौशल की हिस्टोरिकल ड्रामा छावा (Chhaava) से बॉलीवुड में कमबैक किया था।
35 साल से नाना से अलग रह रही थीं नीलाकांति
नाना पाटेकर और नीलाकांति पाटेकर भले ही अपनी मैरिड लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन ऐसी चर्चा है कि कपल 35 साल पहले ही अलग हो गया था। नाना और नीलाकांति ने भले ही ऑफिशियली तलाक नहीं लिया था, लेकिन दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला किया था। हालांकि, अलग होने के बावजूद दोनों के बीच बॉन्ड अच्छा था।
