'लोग बुढ़ऊ बुलाते हैं...' ऑनलाइन ट्रोलिंग पर छलका Amitabh Bachchan का दर्द, 'सदी के महानायक' ने सुनाई आपबीती
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग के बारे में बात की और बताया कि लोग कमेंट्स में क्या-क्या बोलते हैं?
-1791822604161_m.webp)
ऑनलाइन ट्रोलिंग पर क्या बोले अमिताभ बच्चन?
HighLights
ऑनलाइन ट्रोलिंग पर क्या बोले अमिताभ बच्चन?
सदी के महानायक ने सुनाई अपनी आपबीती
सोशल मीडिया पर पोस्ट कम क्यों करते हैं बिग बी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन ट्रोलिंग इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ दिन पहले ही सलमान खान ने बिग बॉस 20 में इसे लेकर ट्रोलर्स की क्लास लगाई थी और अब अमिताभ बच्चन ने भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। सदी के महानायक वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लोग उनकी पोस्ट को पसंद भी करते हैं लेकिन ट्रोलिंग के वार से बिग बी भी नहीं बच पाए।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और आलोचना के बारे में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कमेंट में लोग कहते हैं कि बुढ़ऊ ऐसे क्यों बोल रहा, इसलिए अब पोस्ट कम कर रहा हूं।
यह भी पढ़ें- 84 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं Amitabh Bachchan? 'महानायक' का डेली रूटीन आपको भी कर देगा मोटिवेट
ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बोले अमिताभ बच्चन
दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट विनम्र ने उनसे इंटरनेट मीडिया पर नेगेटिविटी से निपटने के बारे में सलाह मांगी और पूछा कि आप इंटरनेट मीडिया पर आलोचना को कैसे संभालते हैं? मेरी उम्र के लोगों को आलोचना संभालना बिल्कुल नहीं आता।
-1791823038959.webp)
'बिग बी' ने कम कर दिया पोस्ट करना
इस पर बच्चन ने कहा, 'पहले हमने सोचा कि ये बहुत अच्छा यंत्र है, इसमें हम अपने दिल की बात बोल देते हैं। उसके बाद जब हमने पढ़ना शुरू किया कि इसका कमेंट क्या है, तो हमने ऐसे लिखना बंद कर दिया। क्योंकि हमने देखा कि लोग क्या-क्या लिख रहे हैं- 'अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ, ऐसे क्यों बोल रहा' है। ऐसी-ऐसी शब्दावली होती है, बड़ा अजीब लगता है। तो अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया है।'
-1791823052923.webp)
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बिग बी ने कहा, 'और भाईसाहब, आपको एक बात बताऊं, जब से मैंने कम लिखना शुरू किया है, मेरे फालोअर्स बढ़ते ही जा रहे हैं'।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
बिग बी का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन इस वक्त केबीसी 18 होस्ट कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो वे अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल में नजर आएंगे। वहीं उनकी पाइपलाइन में सेक्शन 84 और द इंटर्न का हिंदी रुपांतरण भी है।
