'Dil Pe Chalai Churiya' 30 साल बाद क्यों वायरल हुआ सॉन्ग? दनादन बन रही हैं Instagram रील्स
दिल पर चलाई छुरियां गाना इस वक्त इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने पर दनादन रील्स वीडियो बनाए जा रहे हैं, जिसमें आम जनता के अलावा क्रिएटर्स और सेलेब्स भी शामिल हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये गाना 30 साल पहले आई फिल्म वेबफा सनम से कैसे नाता रखता है।
-1750931313738.webp)
वेबफा सनम फिल्म का गाना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जेन जी के जमाने में मिलेनियल्स के दौर का गाना दिल पर चलाई छुरियां (Dil Pe Chalai Churiya) इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बना हुआ है। इंस्टाग्राम से इस गाने की चिंगारी उठी और अब ये हर किसी की जुबान पर आ गया है। 30 साल पहले आई अभिनेता कृष्ण कुमार और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की फिल्म बेवफा सनम (Bewafa Sanam) से ये गीत नाता रखता है।
लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी ये गाना बेवफा सनम में नहीं दिखाया गया था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं और किस वजह से ये वायरल हो रहा है।
क्या है दिल पर चलाई छुरियां की कहानी?
90 के दौर में फिल्में बनाने से पहले उसके गाने को तैयार कर लिया जाता था। महेश भट्ट की आशिकी फिल्म हो या फिर गुलशन कुमार की बेवफा सनम। 1995 में बेवफा सनम को रिलीज किया गया, ये मूवी हिंदी सिनेमा की कल्ट मूवी अपने शानदार गानों की वजह से जानी जाती है। दिल पर चलाईं छुरियां इस फिल्म का गाना है, लेकिन इसे फिल्म में नहीं दिखाया गया था।
दरअसल बेवफा सनम की रिलीज से पहले इसके 7 गानों की म्यूजिक एल्बम को रिलीज किया गया था। जिसमें ये गीत भी मौजूद रहा, इस गाने को बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम ने अपनी जादुई आवाज में गाया था। आज की जनता बेशक इसे क्रिंज मानती हो, लेकिन प्यार और दर्द की कहानी ये गाना अपने आप में समेटे हुए है।
कैसे वायरल हुआ गीत?
कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम हैंडल पर गुजरात के राजन काली नाम एक क्रिएटर ने वीडियो शेयर किया, जिसमें एक शख्स पत्थरों की मदद से अलग धुन निकालकर बेवफा सनम के दिल पर चलाई छुरियां गीत को गाता हुआ नजर आ रहा है। इस सिंगर का नाम राजू कलाकार है और फिर इसके बाद से उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा शुरू हो गया।
राजू की दर्दभरी आवाज और हुनर के दम पर उनको अब नई पहचान मिल गई है। इस वीडियो पर 160 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 15 मिलियन से ज्यादा लाइक्स भी आए हैं। इसकी वजह से दिल पर चलाई छुरियां एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफ और निर्देशक रेमो डीसूजा ने भी इस पर रील्स वीडियो बनाई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।