Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bruce Willis : हॉलीवुड स्टार ब्रूस विलिस को हुई एक और गंभीर बीमारी, परिवार ने कहा- ये बेहद दर्दनाक है

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 10:20 AM (IST)

    Die Hard star Bruce Willis diagnosed with dementia ब्रूस विलिस के बीमारी की फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया बीमारी की खबर सामने आते ही उनका परिवार हॉलीवुड स्टार्स और फैंस काफी दुखी हैं। हर कोई ब्रूस विलिस के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहा है।

    Hero Image
    Photo Credit : Bruce Willis Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Die Hard star Bruce Willis diagnosed with dementia: हॉलीवुड स्टार और एक्शन हीरो ब्रूस विलिस ने अपने एक्टिंग करियर से संन्यास ले लिया था। ब्रूस के परिवार ने मार्च 2022 में 'एफासिया' aphasia diagnosis बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। वहीं, जब ब्रूस ने फिर से अपना चेकअप कराया तब उन्हें और गंभीर बीमारी के बारे में पता चला। इस बीमारी का नाम 'फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया'(Frontotemporal Dementia) है। ब्रूस के परिवार ने गुरुवार को उनकी इस बीमारी के बारे में जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक और बीमारी से हुए ग्रसित

    एसोसिएशन फॉर फ्रंटोटेंपोरल डिजनरेशन की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ब्रूस विलिस की फैमिली ने कहा, 'साल 2022 में ब्रूस के वाचाघात (बोली बंद होना) से पीड़ित होने की घोषणा की थी, हालांकि ब्रूस की स्थिति में सुधार हुआ और अब पता चला है कि वह एक और बीमारी से पीड़ित हैं, जिसका नाम फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया (एफटीडी के रूप में जाना जाता है)  है। दुर्भाग्य से, ब्रूस के साथ बातचीत करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ये बेहद दर्दनाक है।'

    सोशल मीडिया पर भी दी गई जानकारी

    ब्रेस विलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनकी फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया बीमारी के बारे में पोस्ट लिखकर फैंस को जानकारी दी गई है। इस लंबे चौड़े पोस्ट को पढ़ने के बाद उनके चाहने वाले काफी चिंता में आ गए हैं।

    एक्शन हीरो के तौर पर बनाई अपनी पहचान  

    ब्रूस विलिस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1980 में की थी। अपने फिल्मी करियर में ब्रूस विलिस ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान 1988 में आई जॉन मैक्लैन की फिल्म 'डाई हार्ड' से मिली। यह फिल्म विलिस की पहली बड़ी फ्रेंचाइजी बनीं। ब्रूस ने हॉलीवुड की फेमस सीरीज फ्रेड्स में भी गेस्ट एपीरिएंस दिया था। अपने 4 दशक के करियर में ब्रूस को 2 एमी अवार्ड मिले हैं। ब्रेस एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं।

    ये भी पढ़ें

    Swara Bhaskar Wedding: पति फहद अहमद को भाई कहने पर ट्रोल हो रही स्वरा भास्कर, लोग बोले- भईया से सीधा सैइया

    Lock Upp Season 2 में नजर आएगा बिग बॉस 16 का ये सबसे लड़ाकू कंटेस्टेंट, कंगना रनोट के भी छूटेंगे पसीनें