Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raj Kapoor: 1951 की इस फिल्म में राज कपूर ने अपनी तीन पीढ़ियों को किया था डायरेक्ट, क्या आपको पता है नाम?

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 25 Aug 2022 03:28 PM (IST)

    Raj Kapoor Awara Story राज कपूर ने अपने करियर में एक बढ़कर एक फिल्में दी हैं। 50 और 60 के दौर में आयी उनकी ज्यादातर फिल्में हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्में मानी जाती है। राज कपूर की फिल्में सामाजिक संदेश और संगीत के लिए चर्चा में रहती हैं।

    Hero Image
    Raj Kapoor Directed His Father, grandfather and bother. Photo- Instagram/Kareena Kapoor Khan and Karisma Kapoor

    नई दिल्ली, जेएनएन। राज कपूर को भारतीय सिनेमा का शोमैन कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है, जिनकी मिसाल आज भी दी जाती है। कहानी, अभिनय, संगीत और निर्देशन उनकी फिल्मों का सबसे मजबूत पक्ष रहता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज कपूर की फिल्मों का संगीत दशकों बाद भी सराहा और सुना जाता है। राज कपूर के करियर की एक बेहद अहम फिल्म है आवारा। वैसे तो यह फिल्म कई बातों के लिए हिंदी सिनेमा की माइल स्टोन फिल्मों में शामिल है, मगर एक ऐसा दिलचस्प पहलू भी इस फिल्म से जुड़ा है। 

    'राज' पर लगा कत्ल का आरोप, पिता थे जज

    1951 में रिलीज हुई आवारा का निर्माण और निर्देशन राज कपूर ने किया था। ख्वाजा अहमद अब्बास लिखित यह फिल्म एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक जज की अवैध संतान होता है। उसे पैदा होते ही त्याग दिया जाता है। हालात उसे अपराधी बना देते हैं, मगर जिंदगी ऐसी करवट लेती है कि उसे अपने पिता की अदालत में ही कातिल की सूरत में खड़ा होना पड़ता है।

    आवारा की कहानी संदेश देती है कि इंसान जन्म से अपराधी नहीं होता, मगर हालात उसे जुर्म करने के लिए मजबूर कर देते हैं। फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने राज कपूर के किरदार राज के पिता जज रघुनाथ का रोल निभाया था। यह अकेली फिल्म है, जिसमें राज कपूर ने अपने पिता और दादा जी बशेश्वर नाथ कपूर को निर्देशित किया था। बशेश्वर नाथ कपूर ने आवारा में जज के किरदार में कैमियो किया था। यही नहीं, राज कपूर के छोटे भाई शशि कपूर ने भी इस फिल्म में राज के बचपन का किरदार निभाया था।

    राज कपूर और नर्गिस की हिट जोड़ी

    आवारा में केएन सिंह विलेन जग्गा के रोल में थे, जो राज का उस्ताद होता है और उसे जुर्म के अंधेरों में लेकर जाता है। नर्गिस इस फिल्म में फीमेल लीड रोल निभाया था। आवारा राज और नर्गिस की जोड़ी की यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। आवारा का संगीत सुपरहिट रहा था और मुकेश की आवाज में इसका शीर्षक गीत आवारा हूं... फिल्म के मैसेज को सार्थकता देता है।

    रणधीर कपूर ने भी डायरेक्ट कीं तीन पीढ़ी

    View this post on Instagram

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    एक ही फिल्म में अपनी तीन पीढ़ियों को निर्देशित करने का रिकॉर्ड भारतीय सिनेमा में किसी और फिल्मकार ने नहीं बनाया। आवारा की रिलीज के ठीक बीस साल बाद 1971 में राज कपूर जैसा ही कारनाम उनके बड़े बेटे रणधीर कपूर ने बनाया, जब रणधीर ने कल आज और कल के साथ हिंदी फिल्मों में बतौर एक्टर और डायरेक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म में रणधीर के पिता के किरदार में राज कपूर और दादा के किरदार में पृथ्वीराज कपूर थे। फिल्म में बबीता, रणधीर की प्रेमिका के किरदार में थीं, जो बाद में वास्तविक जीवन में उनकी पत्नी बनीं। 

    comedy show banner