विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhadak 2: पर्दे पर आग लगा देगी तृप्ति डिमरी और सिद्धांत की जोड़ी, इस पोस्ट को देख यूजर्स बोले 'ब्लॉकबस्टर'

Published: Wed, 09 Jul 2025 05:11 PM (IST)

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क-2 जल्द ही दर्शकों की धड़कनो को बढ़ाने के लिए थिएटर में आ ...और पढ़ें

धड़क 2 का नया पोस्टर आया सामने/ फोटो- Instagram
धड़क 2 का नया पोस्टर आया सामने/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. धड़क 2 से तृप्ति-सिद्धांत का नया पोस्टर रिलीज
  2. कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी रोमांटिक फिल्म धड़क 2
  3. धड़क 2 का इतनी तारीख को मेकर्स ट्रेलर करेंगे रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क-2' एक लंबे समय से अटकी हुई थी। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी न किसी कारणवश फिल्म पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। 

सभी मुसीबतों को पार करते हुए इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को रिलीज डेट आखिरकार मिल गई है। अगले दो दिन में 'धड़क-2' का ट्रेलर ऑडियंस के सामने आ जाएगा, लेकिन उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। 

पोस्टर में दिखी तृप्ति और सिद्धांत की केमिस्ट्री

गली ब्वॉय और फोन भूत और इनसाइड एज वेब सीरीज में अपने अभिनय की कला दिखाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी पहली बार तृप्ति डिमरी संग बिग स्क्रीन पर दर्शकों को देखने को मिलेगी। आगामी फिल्म 'धड़क 2' का नया आधिकारिक पोस्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। 

यह भी पढ़ें- Dhadak 2: तृप्ति डिमरी की धड़क 2 को मिल गई रिलीज डेट, इस दिन थिएटर्स में एंट्री मारेगी लव स्टोरी फिल्म

पोस्टर में एक-दूसरे से सिर मिलाते सिद्धांत ने जहां खुशी में अपनी आंखें बंद की हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ 'एनिमल' एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी उनकी आंखों में ध्यान से देखकर मुस्कुरा रही हैं। इस पोस्टर पर लिखा हुआ है, "मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो तो लड़ना"। धडक 2 से ये नया पोस्टर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में सिद्धांत ने लिखा, "दो दिल एक धड़कन"। 

Photo Credit: Instagram

किस बारे में हैं धड़क 2 की कहानी?

धड़क 2 का ट्रेलर मेकर्स इस फ्राइडे यानी कि 11 जुलाई 2025 में रिलीज करेंगे। फिल्म की कहानी कहानी जातिवाद से जुड़े मुद्दों को दर्शाती है, जिसका एक अंदाजा फिल्म के पहले पोस्टर से ही लग गया था। फिल्म को सर्टिफिकेट देने में भी सेंसर बोर्ड की तरफ से काफी समय लिया गया था। हालांकि, कहावत है देर आए दुरुस्त आए। धड़क 2 के साथ भी ऐसा ही है। 

Photo Credit: Instagram

एक यूजर ने नए पोस्टर को देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा, "यस मैं इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जाऊंगी"। दूसरे यूजर ने लिखा, "सिद्धांत चतुर्वेदी दिल से इंतजार है"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "ये देख लेना पक्का ब्लॉकबस्टर होगी"। 

यह भी पढ़ें- Triptii Dimri और सिद्धांत चतुर्वेदी की Dhadak 2 पर आया संकट, कहानी की वजह से CBFC में अटकी फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।