विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 दिन में शूट हुआ था Devdas का हिट गाना, जमीन पर लेटकर किया गया था कोरियोग्राफ; 17 अवॉर्ड्स जीतकर रचा इतिहास

Published: Sat, 28 Feb 2026 04:32 PM (IST)

देवदास (Devdas) का एक ब्लॉकबस्टर गाना था जिसे जमीन पर लेटकर कोरियोग्राफ किया गया था। इस गाने के लिए 17 अवॉर्ड्स जीतकर कोरियोग्राफर ने इतिहास रच दिया था।

देवदास के गाने को शूट होने में लगे 15 दिन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

देवदास के गाने को शूट होने में लगे 15 दिन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कैमरे के सामने या कैमरे के पीछे, फिल्म-गाने बनने के बाद या पहले... सब में एक कहानी छुपी रहती है। ऐसी ही एक कहानी 'देवदास' के ब्लॉकबस्टर गाने 'डोला रे डोला' (Dola Re Dola) के पीछे छुपी है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' कल्ट क्लासिक है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता के साथ-साथ इसके गानों ने भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। 'डोला रे डोला' सबसे ज्यादा पसंद किया गया। गाने की लिरिक्स के साथ-साथ जिस चीज ने सभी का दिल छू लिया, वो माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का धांसू डांस था।

15 दिन में शूट हुआ था गाना

गाने की एक-धुन पर जिस तरह माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने अपने पैर थिरकाए, वो छा गया। मगर शायद ही आपको पता है कि इस 6 मिनट के गाने की शूटिंग 15 दिन में कंप्लीट हुई थी। इस गाने को दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था।

Dola Re Dola

यूं तो सरोज ने कई गानों को कोरियोग्राफ किया है, लेकिन 'डोला रे डोला' उनके लिए आसान नहीं था। एक बार उन्होंने बताया था कि जब वह कोरियोग्राफकर रही थीं, तब उन्हें डर लग रहा था कि कहीं कोई गड़बड़ न हो जाए।

यह भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस के नमस्कार न करने पर भड़क गई थीं Saroj Khan, तुरंत छोड़ दी थी फिल्म, फिर कभी नहीं किया साथ काम

शूटिंग के वक्त दर्द में थीं सरोज खान

हुआ यूं कि गाने की शूटिंग के दौरान सरोज खान बीमार पड़ गई थीं। उस वक्त वह लेटकर गाने की शूटिंग किया करती थीं। संजय लीला भंसाली ने क्विंट के साथ बातचीत में बताया था कि गाने की शूटिंग के दौरान सरोज खान काफी दर्द में थीं। वह जमीन पर लेटकर माधुरी और ऐश्वर्या को कोरियोग्राफ करती थीं।

Aishwarya Rai

सरोज खान ने जीते थे 17 अवॉर्ड्स

बीमार होने के बावजूद सरोज खान ने 'डोला रे डोला' की इतनी शानदार तरीके से कोरियोग्राफी की थी कि आज भी लोग इसके स्टेप्स मशहूर हैं। सरोज खान को सिर्फ इसी गाने की कोरियोग्राफी के लिए करीब 17 अवॉर्ड्स मिले थे। वह पहली ऐसी कोरियोग्राफर थीं जिन्होंने एक गाने के लिए 17 अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा।

यह भी पढ़ें- डांस को लेकर सरोज खान से Madhuri Dixit ने किया था वादा, बाद में हुआ पछतावा