विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस एक्ट्रेस के नमस्कार न करने पर भड़क गई थीं Saroj Khan, तुरंत छोड़ दी थी फिल्म, फिर कभी नहीं किया साथ काम

Published: Thu, 11 Sep 2025 09:52 AM (IST)

सरोज खान हिंदी सिनेमा की उम्दा कोरियोग्राफर थीं। बड़े पर्दे पर उनके डांस मूव्स का जादू चलता था। माधुरी दीक्षित ...और पढ़ें

इस एक्ट्रेस के ऊपर सेट पर भड़क गई थीं सरोज खान। फोटो क्रेडिट- एक्स
इस एक्ट्रेस के ऊपर सेट पर भड़क गई थीं सरोज खान। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. बॉलीवुड एक्ट्रेस पर भड़क गई थीं सरोज खान
  2. सरोज खान ने एक्ट्रेस की वजह से छोड़ दी थी फिल्म
  3. सरोज ने इस एक्ट्रेस संग फिर कभी नहीं किया काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सरोज खान को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। गानों की एक-एक धुन पर जिस तरह अभिनेत्रियों के मूव्स चलते थे, इसके पीछे की कला सरोज खान की थी। वह बॉलीवुड की पहली महिला कोरियोग्राफर थीं जिन्होंने कई सिग्नेचर डांस मूव्स से धमाल मचा दिया। मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी का हवा हवाई गाना हो, नगीना में मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा या फिर माधुरी दीक्षित का तेजाब का गाना एक दो तीन में डांस हो..., सरोज खान ने कई आइकॉनिक गानों को अपने डांस मूव्स से ब्लॉकबस्टर बनाया है।

सरोज खान ने पांच दशक तक अभिनेत्रियों को कोरियोग्राफ किया है। बड़े पर्दे पर डांस के जरिए उनकी शालीनता और बारीकता दिखती थी, लेकिन असल जिंदगी में वह अपने कठोर और सख्त बर्ताव के लिए मशहूर थीं। सेट पर वह एक्ट्रेसेज को फटकारने से जरा भी नहीं कतराती थीं। एक बार उन्होंने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को नमस्कार न करने पर फटकार लगा दी थी।

रवीना टंडन पर बिफर गई थीं सरोज खान

जी हां, खुद सरोज खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कैसे वह से पर एक एक्ट्रेस पर बहुत भड़की थीं और उन्होंने तुरंत वो फिल्म छोड़ दी थी और फिर कभी साथ काम नहीं किया। ये अदाकारा थीं कि रवीना टंडन (Raveena Tandon)। 90 के दशक में टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाने वालीं रवीना ने एक बार सरोज को सेट पर नमस्कार नहीं किया था जिसके चलते उन्होंने फिल्म ही छोड़ दी।

सरोज खान ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में इससे जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया था, "रवीना टंडन, मैं उस पर बहुत भड़क गई थी। उसने नमस्कार नहीं किया था और इतना भड़क गई थी कि मैंने वो पिक्चर ही छोड़ दी। उसके बाद उसके साथ कभी काम ही नहीं किया। हम लोगों के वक्त पर मतलब जब तक मास्टर हमको बैठने को न बोले, हम बैठते नहीं थे। अभी वो रिस्पेक्ट नहीं है।"

यह भी पढ़ें- 101 फीवर में Sridevi ने किया था गाना शूट, Saroj Khan ने चिट्ठी में लिखा कुछ ऐसा रोने लगी थी 'चालबाज' एक्ट्रेस

माधुरी दीक्षित को बताया था फेवरेट

सरोज खान ने कहा था कि माधुरी उनमें से एक थीं जो उनकी बहुत रिस्पेक्ट करती थीं। उन्होंने आगे कहा था, "फिर भी मैं यह नहीं कहूंगी कि सब में वैसा नहीं है। माधुरी दीक्षित मेरी फेवरेट है, क्योंकि उसने कभी काम से चोरी नहीं की। जो बताया, उतना किया। कभी ऐसा भी नहीं बोला कि मास्टर जी मेरा ये हाथ थोड़ा दर्द करता है, इसको सीधा कर दूं क्या? नहीं, मास्टर जी ने बोला है इतना लुक देना है तो इतना ही लुक देना है। कोई कुछ भी बोले उसको आकर, डायरेक्टर आकर समझाए कि तुम्हारा लुक इधर नहीं, इधर आना चाहिए तो बोलेगी मास्टर जी को बोलो ना।"

यह भी पढ़ें- सरोज खान को DDLJ से बाहर निकालना चाहते थे आदित्य , पिता यश चोपड़ा के सामने दे दी थी इस बात पर धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।