Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dev Anand Death Anniversary: इमरजेंसी का किया विरोध, इंदिरा गांधी को राजनीतिक दल बनाकर देवानंद ने दी थी चुनौती

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 02:34 PM (IST)

    Dev Anand Death Anniversary सदाबहार एक्टर देवानंद की आज पुण्यतिथि है। उनके फैंस उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे है। इस बीच उनका एक वाकया आज भी काफी याद किया जाता है। उन्होंने आपातकाल के विरोध में एक पॉलिटिकल पार्टी का गठन किया था।

    Hero Image
    Dev Anand Death Anniversary: देवानंद फिल्म अभिनेता थे।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dev Anand Death Anniversary: फिल्म अभिनेता देवानंद की आज पुण्यतिथि है। देवानंद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और निर्माता रहे हैं। उनका जन्म 26 सितंबर 1923 को हुआ है। वह 50 और 60 के दशक में एकछत्र बॉलीवुड पर राज कर चुके हैं। देवानंद हिंदी फिल्मों के चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपने स्टाइल और स्टारडम के चलते लोगों के दिलों में घर बना लिया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवानंद पर काला सूट पहनने पर पाबंदी लगा दी गई थी

    देवानंद पर काला सूट पहनने पर पाबंदी लगा दी गई थी। वह काला सूट पहनकर कहीं भी नहीं जा सकते थे। इसके पीछे कारण यह था कि काले कोट में उनकी खूबसूरती देखकर लड़कियां खुदकुशी कर लिया करती थी। इसके चलते कोर्ट ने उनके काले कपड़े पहनकर बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। 

    यह भी पढ़ें: Devanand Death Anniversary: देव आनंद ने जीनत अमान की थी मदद, पर्दे पर आने में छूटते थे पसीने

    देवानंद ने आपातकाल में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पॉलिटिकल पार्टी बनाकर चुनौती दी थी

    देवानंद को लेकर एक और बहुत बड़ा चर्चित किस्सा सार्वजनिक है। दरअसल उन्होंने आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनौती दी थी और उन्होंने खुद की पॉलिटिकल पार्टी बनाई थी। खास बात यह है कि इसमें उन्होंने कई कलाकारों को भी जोड़ा था। भारत के स्वर्णिम काल में आपातकाल को काले अध्याय के तौर पर देखा जाता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की थी। इसका विरोध कई कलाकारों ने भी किया था। उनमें से एक दिवंगत अभिनेता देवानंद भी थे। उन्होंने ने नेशनल पार्टी ऑफ इंडिया का गठन किया था। पार्टी का घोषणा पत्र भी जारी किया गया था। इस पार्टी का हेड क्वार्टर मुंबई के परेल इलाके में स्थित वी शांताराम का राजकमल स्टूडियो था, जबकि इसका परिचालन देवानंद के कार्यालय से किया जाता था।

    यह भी पढ़ें: Karan Johar ने रणवीर सिंह को बताया 'गिरगिट', चाहते हैं निभाए उनकी बायोपिक में अहम भूमिका

    देवानंद ने इस बारे में ऑटोबायोग्राफी रोमांसिंग विद लाइफ में भी खुलासा किया है

    देवानंद ने इस बारे में अपनी ऑटोबायोग्राफी रोमांसिंग विद लाइफ में भी खुलासा किया है। उन्होंने लिखा था, 'मैं पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। मैंने यह चुनौती स्वीकार की। मैंने ऐसे लोगों को चुना जो अपने स्तर पर काफी काबिलियत रखते थे। उन्हें ही मैंने लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट दिया। नेशनल पार्टी ऑफ इंडिया की पहली रैली शिवाजी पार्क में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग आए। भारी भीड़ को देखकर मेन स्ट्रीम की पॉलीटिकल पार्टियां दहल गई। इस रैली में देवानंद, संजीव कुमार, एफपी मेहरा और जीपी सिप्पी जैसे लोग उपस्थित थे। यह पहली बार है जब कलाकारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जमा हुई थी।