विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Devanand Death Anniversary: देव आनंद ने जीनत अमान की थी मदद, पर्दे पर आने में छूटते थे पसीने

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 02 Dec 2022 09:45 PM (IST)

Devanand Death Anniversary फिल्म अभिनेता देव आनंद का देहांत 3 दिसंबर 2011 को हुआ था। उनकी और जीनत अमान की ...और पढ़ें

Devanand Death Anniversary: देव आनंद की आज पुण्यतिथि है।
Devanand Death Anniversary: देव आनंद की आज पुण्यतिथि है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Devanand Death Anniversary: देव आनंद की 3 दिसंबर को डेथ एनिवर्सरी है। वह सदाबहार अभिनेता के तौर पर काफी फेमस रहे है। देव आनंद ने हरे रामा, हरे कृष्णा के माध्यम से जीनत अमान को बॉलीवुड में काम करने का अवसर दिया था। जीनत अमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पहले अभिनय करने में सहज नहीं थी और पर्दे पर आने में उनके पसीने छूट जाते थे। ऐसे समय में फिल्म अभिनेता देव आनंद ने न सिर्फ उनकी सहायता की बल्कि उन्हें कैमरे से जुड़ी कई बारीकियां भी सिखाई।

जीनत अमान ने देव आनंद के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया था

जीनत अमान ने एक सिंगिंग रियलिटी शो में देव आनंद के साथ काम करने का अनुभव के बारे में बताते हुए कहा था, 'देव आनंद जी का काम करने का तरीका अलग था। वह हमें डायलॉग्स पहले ही दे देते थे। इसके चलते हम उन डायलॉग को पढ़कर सहज हो जाते थे और उन्हें समझ लेते थे। इसके चलते हमें काम करने में आसानी होती थी।'

यह भी पढ़ें: India Lockdown Review: मधुर भंडारकर की फिल्म को देखकर कोरोना महामारी के दौरान की कड़वी यादें हो जाएंगी ताजा

जीनत अमान ने कैमरे के झिझक के बारे में भी बताया

जीनत अमान अपने कैमरे के झिझक के बारे में बताते हुए कहती हैं, 'वह हमें काठमांडू ले गए फिल्म के सेट पर। इसके बाद उन्होंने मुझे सेट पर बिठा दिया। कैमरा चलता रहा मैं लोगों को एक्टिंग करते देखती रही। थोड़ी देर बाद मुझे अंदर से बेचैनी होने लगी और मुझे लगने लगा कि मुझे भी कैमरे के आगे आना है और फिर काफी लंबे इंतजार के बाद उन्होंने मुझे कैमरे के आगे आने के लिए कहा और तब तक मेरी झिझक दूर हो चुकी थी।'

यह भी पढ़ें: Karan Johar ने रणवीर सिंह को बताया 'गिरगिट', चाहते हैं निभाए उनकी बायोपिक में अहम भूमिका

देव आनंद जीनत अमान का अपना दिल भी दे बैठे थे

गौरतलब है कि देव आनंद जीनत अमान का अपना दिल भी दे बैठे थे। हालांकि उनकी लव स्टोरी अधूरी ही रही। देव आनंद का पूरा नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद था। उन्हें देव आनंद के तौर पर जाना जाता था। वह अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता भी थे। उनका बॉलीवुड का करियर 6 दशक का था। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया। वहीं उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया।