Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सिंगर Manthan का नया गाना हुआ रिलीज, प्यार और नफरत का मिश्रण है 'बाय माय साइड'

    Updated: Fri, 25 Oct 2024 04:56 PM (IST)

    म्यूजिक इंडस्ट्री ने हमेशा ही नए टैलेंट का पूरे जोरों शोरों से स्वागत किया है। आज कई लोगों के पास ये मौका है कि वह Youtube जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी प्र ...और पढ़ें

    मंथन का बाय माय साइड गाना हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। म्यूजिक आम आदमी की जिंदगी का एक बेहद ही अहम हिस्सा है। शायद ही कोई दुनिया में ऐसा होगा, जिसे गाने सुनना न पसंद हो। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड डांस पार्टी से लेकर रोमांस और ब्रेकअप पर बेस्ड कई अलग-अलग गाने आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का बहुत ही प्यार मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई गाने तो ऐसे आते हैं, जिन्हें एक बार नहीं, बार-बार सुनने का मन करता है। अब हाल ही में एक ऐसा ही गाना लेकर आए हैं दिल्ली बेस्ड सिंगर और सॉन्ग राइटर मंथन, जिसे सुनकर आप उसकी धुन में खो जाएंगे।

    सिंगर मंथन ने अपना तीसरा गाना किया रिलीज

    मंथन की आवाज में उनका तीसरा गाना 'बाय माय साइड' 25 अक्तूबर को यूट्यूब से लेकर स्पॉटिफाई, एपल म्यूजिक और जियो म्यूजिक पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के लिरिक्स मंथन के साथ-साथ पुनीत अग्रवाल ने लिखे है। 'बाय माय साइड' गाने को दिल्ली बेस्ड सिंगर और सॉन्ग राइटर ने ही कंपोज किया है।

    गाने का निर्माण और मिक्सिंग शरद जोशी ने की है। नेपाल बेस्ड फोटोग्राफर पवन थापा ने जहां इस गाने के कवर की फोटो ली हैं, तो वहीं इसे हेबा आलम ने डिजाइन किया है। 'बाय माय साइड' गाना आपको उस फीलिंग में लेकर जाएगा, जब आप किसी से प्यार करते हैं, लेकिन उनकी गलतियां आपको उनसे नफरत करने पर मजबूर कर देती हैं। बाय माय साइड एक ही समय पर प्यार और नफरत का एक मिश्रण हैं।

    बाय माय साइड से पहले आ चुके हैं ये दो गाने

    सिंगर मंथन ने अपने सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ अपने सभी गानों के लिंक्स शेयर किए हैं। आपको बता दें कि 'बाय माय साइड' गाने से पहले उनका 'विंटेज' टाइटल के साथ एक गाना आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में 'रेनकंट्रे (Rencontre) गाने से डेब्यू किया था। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी वह फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते रहते हैं।