Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण ने शहनाज गिल स्टाइल में किया रणवीर सिंह को बर्थडे विश, वीडियो हो रहा वायरल

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Wed, 07 Jul 2021 07:37 AM (IST)

    दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के बर्थडे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। वीडियो को देख रणबीर और दीपिका के फैंस तो खुश होने वाले हैं साथ ही साथ शहनाज गिल के फैंस भी बेहद खुश होंगे।

    Hero Image
    रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मनचले और एनर्जीटिक अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर सभी लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच सबसे खास बर्थडे विश रही उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की। दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह को शहनाज गिल स्टाइल में बर्थडे विश किया है। इस वीडियो को देख आप भी कहेंगे सो क्यूट।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के बर्थडे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। वीडियो को देख रणबीर और दीपिका के फैंस तो खुश होने वाले हैं साथ ही साथ शहनाज गिल के फैंस भी बेहद खुश होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वीडियो में रणबीर और दीपिका 'त्वाड्डा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता' पर डांस कर रहे हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

    इस वीडियो को दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि आज तुम्हारा बर्थडे है, मैं इस बात से संतुष्ट हो जाउंगी कि त्वाड्डा कुत्ता टॉमी और साड्डा कुत्ता कुत्ता है। हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे फेवरेट पर्सन'।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

    इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही एक साथ जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों इसमें खूब मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को दीपिका और रणवीर के फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते ही तेजी से वायरल भी हो रहा है। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच फिल्म 'रामलीला' के सेट पर अफेयर शुरू हुआ था। इसके बाद दीपिका और रणबीर ने करीब छह सालों तक डेट किया। छह साल तक एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने नवंबर 2018 में शादी कर ली थी।

    जब जेठालाल की लाइफ में दया भाभी के अलावा हुई थी इस औरत की एंट्री, बापूजी भी पाना चाहते थे बहू से

    comedy show banner
    comedy show banner