Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Deepika Padukone रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पैरालंपिक दीपा मलिक के साथ बातचीत करते आए नजर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 07:50 PM (IST)

    Deepa Malik Deepika Padukone Ranveer Singh दीपा मलिक पैरालंपिक है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ की फोटोज शेयर की है। इसमें वह काफी खुश नजर आ रही है।

    Hero Image
    Deepa Malik Deepika Padukone Ranveer Singh, Deepa Malik photos, Deepika Padukone Ranveer Singh

    नई दिल्ली, जेएनएन। Deepa Malik Deepika Padukone Ranveer Singh: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन समारोह में कई कलाकार भाग लेने पहुंचे थे। इस अवसर पर कई खिलाड़ी भी मौजूद थे। अब पैरालंपिक दीपा मलिक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और हेमा मालिनी के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ ली हुई तस्वीरें भी शेयर की है। सभी काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया है

    गौरतलब है कि मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया है। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी भाग लिया। वहीं, बॉलीवुड के भी कलाकार नजर आए। बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा, शाह रुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे कलाकारों ने भाग लिया। पैपराजी लगातार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

    दीपा मलिक को दीपिका और रणवीर से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है

    इस बीच दीपा मलिक ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की है। वह एक पैरालंपिक है। उन्हें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और हेमा मालिनी से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। दीपिका पादुकोण उनके बगल में खड़ी होकर बात कर रही है। दीपिका को हंसते हुए भी देखा जा सकता है। अगली तस्वीर में दीपिका और रणवीर एक दूसरे का हाथ पकड़कर बात करते नजर आ रहे हैं।

    दीपा मलिक ने प्रियंका और निक के साथ की भी तस्वीरें शेयर की हैं

    दीपा मलिक ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ की भी तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें प्रियंका और निक को उनके साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की सराहना भी की है।

    दीपा मलिक ने पैरालंपिक में जीता है गोल्ड

    दीपा मलिक ने पैरालंपिक में गोल्ड भी जीता है। इसके चलते उनकी भारत में काफी ज्यादा लोकप्रियता भी है। वह एक अच्छी पैरालंपिक मानी जाती है। वह अच्छी स्पीकर भी मानी जाती है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। वहीं, वह अपनी ट्रेनिंग की भी वीडियो शेयर करते है।