Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Alia Bhatt ने खूबसूरत साड़ी पहन कराया लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट, फैंस ने कहा- कितनी सोनी है ये

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 31 Mar 2023 08:14 PM (IST)

    Alia Bhatt Bold Photos In Saree आलिया भट्ट फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की 4 फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें क्यूट पोज देते हुए देखा जा सकता है। वह काफी कूल लग रही है।

    Hero Image
    Alia Bhatt Bold Photos In Saree: आलिया भट्ट फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Bold Photos In Saree: फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की 4 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें साड़ी पहनकर बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने ब्रॉलेट पहन रखी है और हैवी ज्वैलरीज भी पहन रखी है। आलिया भट्ट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। उन्होंने मेकअप भी कर रखा है। उन्होंने अपने बाल बांध रखे हैं। आलिया भट्ट ने तस्वीरों में कई लोगों को टैग कर क्रेडिट भी दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आलिया भट्ट की फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है

    आलिया भट्ट की फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 10 मिनट में 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, फोटोज पर 13 सौ के लगभग कमेंट किए गए हैं। मृणाल ठाकुर में पॉपिंग आइज की इमोजी शेयर की है। वहीं, कई फैंस ने लिखा है, 'कितनी सोनी है ये।' एक ने लिखा है, आलिया से मिलने का सपना सच हो जाए। सो ब्यूटीफुल।' एक ने लिखा है, 'आलिया गॉर्जियस है।' एक ने लिखा है, 'आलिया भट्ट किस-किस की क्रश है। एक ने लिखा है, 'आलिया भट्ट काफी खूबसूरत लग रही है।'

    आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ वेकेशन मनाती हुई आई नजर

    आलिया भट्ट फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई है। उन्होंने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उन्हें रणबीर कपूर के साथ लंदन में वेकेशन मनाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने रणबीर कपूर से शादी कर ली है। उनसे उन्हें एक बेटी भी है। दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ देखें जाते है।

    आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आई थी

    हाल ही में आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी उनके साथ नजर आई थी। यह फिल्म तीन भागों में बन रही है। इसके चलते इसके दो और भाग अभी रिलीज होने वाले हैं। आलिया भट्ट की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर 7 करोड़ 65 लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती हैं। इसे लेकर उनके काफी उत्साहित रहते हैं। वह अपने फैंस से बातचीत भी करती है।

    comedy show banner
    comedy show banner