Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranbir Kapoor बने मीम एक्सपर्ट, आलिया भट्ट की फिल्म राजी का सीन 'मुझे घर जाना है' किया रिक्रिएट, देखें वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 16 Mar 2023 04:50 PM (IST)

    Ranbir Kapoor Alia Bhatt Raazi Meme रणबीर कपूर ने एक वीडियो में आलिया भट्ट की मिमिक्री की है। यह एक फेमस मीम का सीन है। इसमें रणबीर कपूर मुझे घर जाना है का सीन करते नजर आ रहे है।

    Hero Image
    Ranbir Kapoor Alia Bhatt Raazi Meme: रणबीर कपूर फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor Alia Bhatt Raazi Meme: तू झूठी, मैं मक्कार फिल्म में रणबीर कपूर ने अहम भूमिका निभाई हैं। अब उन्होंने एक प्रमोशनल शूट किया है। इसमें रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट की फिल्म राजी का सीन 'मुझे घर जाना है' करते नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं है लेकिन वह अपने आपको किसी मीम एक्सपर्ट से कम नहीं समझते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तू झूठी, मैं मक्कार में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका है

    फिल्म तू झूठी, मैं मक्कार में उनके अलावा श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। इन दिनों फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है। वह हाल ही में करीना कपूर के चैट शो व्हाट विमेन वांट सीजन 4 में भी नजर आए हैं। रणबीर कपूर की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह सोशल मीडिया पर नहीं है। इसके चलते उनकी झलक इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट या नीतू कपूर के पोस्ट के माध्यम से मिलती रहती है। हालांकि, वह मीम गेम में काफी एक्सपर्ट है।

    Vidyut Jammwal और नंदिता महतानी ने अलग होने का लिया निर्णय, ताजमहल के सामने की थी सगाई की घोषणा

    View this post on Instagram

    A post shared by JioSaavn (@jiosaavn)

    रणबीर कपूर आलिया भट्ट की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं

    एक वायरल वीडियो में वह आलिया भट्ट की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट ने राजी फिल्म में सहमत की भूमिका निभाई थी। इसमें उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है। वह कह रही है, 'मुझे घर जाना है।' आलिया भट्ट का डायलॉग और रिएक्शन मीम मटेरियल बन गया था। अब रणबीर कपूर ने इसी सीन पर मीम मटेरियल रीक्रिएट किया है। इसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

    Shubman Gill को मुंबई में क्लब के बाहर किया गया स्पॉट, ट्रोल्स ने कहा, "बहुत 'सारा' अटेंशन मिल रहा हैं"

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

    रणबीर कपूर जल्द फिल्म एनिमल में नजर आएंगे

    जिओ सावन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रणबीर कपूर कह रहे हैं कि वो सोशल मीडिया पर नहीं है लेकिन वह मीम एक्सपर्ट है। इसके बाद वह कुछ लोकप्रिय मीम की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर जल्द फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

    comedy show banner
    comedy show banner