Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vidyut Jammwal और नंदिता महतानी ने अलग होने का लिया निर्णय, ताजमहल के सामने की थी सगाई की घोषणा

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 16 Mar 2023 03:00 PM (IST)

    Vidyut Jammwal Nandita Mahtani Breakup विद्युत जामवाल का नंदिता महतानी से ब्रेकअप हो गया है। इस बात की खबर सुन फैंस निराश हो गए है। दोनों को इसके पहले कई बार साथ देखा जाता था। दोनों अब अलग हो गए है।

    Hero Image
    Vidyut Jammwal Nandita Mahtani Breakup: विद्युत जामवाल फिल्म कलाकार है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vidyut Jammwal Nandita Mahtani Breakup: फिल्म अभिनेता विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के बीच का रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। दोनों शादी करने वाले थे। दोनों 2 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करते रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने अलग होने का निर्णय लिया है

    अब एक न्यूज एजेंसी से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी को वियना पांडे की बेटी की हल्दी सेरिमनी में साथ देखा गया। हालांकि, दोनों एक-दूसरे से दूर नजर आए। नंदिता महतानी और विद्युत जामवाल के अलग होने का कारण उनका सोशल सर्किट में कम घुलना-मिलना है। इसी के चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ रही थी।' 2021 में दोनों ने ताजमहल के सामने फोटो खींचकर अपनी सगाई की घोषणा की थी। दोनों की फोटोज पर फैंस ने दिल खोलकर कमेंट्स किया था और उन्हें बधाई दी थी। सूत्रों का यह भी कहना है कि दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे की सहायता करते हैं।

    Shubman Gill को मुंबई में क्लब के बाहर किया गया स्पॉट, ट्रोल्स ने कहा, "बहुत 'सारा' अटेंशन मिल रहा हैं"

    विद्युत जामवाल एक्शन फिल्में करने में एक्सपर्ट हैं

    विद्युत जामवाल फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह एक्शन ओरिएंटेड फिल्में करने में एक्सपर्ट माने जाते हैं। उन्होंने कई कलाकारों के साथ भी काम किया है। उन्होंने कई फिल्मों में एक्शन सीन खुद ही डिजाइन किए है। वह मार्शल आर्ट्स में भी एक्सपर्ट है। विद्युत् जामवाल के फैंस ब्रेकअप की खबर से दुखी है।

    Bigg Boss OTT Winner दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर अनुराग कश्यप से मांगा काम, कहा, "मुझे कोई शर्म नहीं"

    नंदिता महतानी का नाम इसके पहले डिनो मोर्या के साथ भी जुड़ चुका है

    नंदिता महतानी का नाम इसके पहले डिनो मोर्या के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। नंदिता महतानी फैशन डिजाइनर है। वह कई सेलिब्रिटीज के लिए कपड़े भी डिजाइन करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। वह काफी स्टाइलिश डिजाइनर मानी जाती है।