विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhapaak के Deepika padukone दिल्ली के बाज़ार में, तस्वीरें और Video देखें

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 09 Apr 2019 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 03:24 PM (IST)

Deepika padukone Chhapaak Shooting in Delhi पिछले दिनों भी दिल्ली में शूटिंग के वक्त दीपिका की तस्वीरें वायरल हुई थीं। ...और पढ़ें

Chhapaak के Deepika padukone दिल्ली के बाज़ार में, तस्वीरें और Video देखें
Chhapaak के Deepika padukone दिल्ली के बाज़ार में, तस्वीरें और Video देखें

मुंबई। पद्मावत के बाद दीपिक पादुकोण फिर तैयार है एक अलग रोल में नज़र आने के लिए l इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म छपाक की दिल्ली में शूटिंग कर रही हैं। जिसमें उनके साथ विक्रांत मेसी भी हैं l लगातार शूटिंग के साथ वो अपनी फिल्म को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश में हैं लेकिन इस दौरान लुक के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जा रहा है l दिल्ली में दीपिका पादुकोण की शूटिंग की कुछ तस्वीरें आई हैं l 

दीपिका पादुकोण आज दिल्ली के राजौरी मार्केट में शूटिंग कर रही थीं l एक बार में तो उन्हें पहचानना ही मुश्किल था l उनके मेकअप पर कड़ी मेहनत की जा रही है l इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट उनके लुक को परफेक्ट करने में लगे हैं , फिर चाहे दिल्ली की गर्मी ही क्यों न हो l 

पिछले दिनों भी दिल्ली में शूटिंग के वक्त दीपिका की तस्वीरें वायरल हुई थीं। अब दीपिका की एक नई फोटो लीक हुई है जिसमें वे ब्लू शर्ट में नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@deepikapadukone Shooting for the #Film #chhapaak in #delhi . film on acid attack survivor fighter brave @thelaxmiagarwal #deepikapadukone as #laxmiagrawal @meghnagulzar . . . . #like4like #likeforlike #l4l #follow4follow #followforfollow #f4f #picoftheday #instadaily #socialmedia #bollywood #entertainment #rahulsoniplanet #entertainmentbollywood #bollywoodentertainment #mumbaikar #mumbai #celebs #celebstalk #celebrity #films #cinema #movie

A post shared by Rahul soni (@rahulsoniplanet) on

इस तस्वीर में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर के लुक में हैं।इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, दीपिका के चेहर पर अलग-अलग स्पॉट नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी मुस्कुराहट खूबसूरत है और वे पॉजीटिव नजर आ रही हैं।

फिल्म छपाक, एसिड सर्वाइवर की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जिसके चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया था। दीपिका पादुकोण की ये भूमिका लक्ष्मी अग्रवाल नामक पीड़ित महिला पर आधारित है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@deepikapadukone Shooting for the #Film #chhapaak in #delhi film on acid attack survivor fighter brave @thelaxmiagarwal #deepikapadukone as #laxmiagrawal @meghnagulzar all d best . . . . #like4like #likeforlike #l4l #follow4follow #followforfollow #f4f #picoftheday #instadaily #socialmedia #bollywood #entertainment #rahulsoniplanet #entertainmentbollywood #bollywoodentertainment #mumbaikar #mumbai #celebs #celebstalk #celebrity #films #cinema #movie

A post shared by Rahul soni (@rahulsoniplanet) on

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मालती नामक महिला की भूमिका निभाने वाली हैं, जिसके जीवन में अनगिनत संघर्षों के बाद भी वह उनसे लड़ना जारी रखती है। इस फिल्म के माध्यम से दीपिका पादुकोण के बैनर के ए एंटरटेनमेंट की भी शुरुआत हो रही है। फॉक्स स्टार स्टूडियो के ए एंटरटेनमेंट और मृग फिल्म मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

इस फिल्म की तैयारी के लिए दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल से जुड़ी ऑनलाइन उपलब्ध सभी दस्तावेजों की और मीडिया की खबरों की विस्तार से पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने लक्ष्मी अग्रवाल से व्यक्तिगत तौर पर बातें की हैं। जिसके चलते उन्हें उनसे जुड़ी कई महत्वपूर्ण चीजें पढ़ने और देखने को मिली है। ऐसी चीजें भी उनके सामने लक्ष्मी अग्रवाल में रखी हैं, जो अभी तक मीडिया या सार्वजनिक जीवन में उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार ने उन्हें 8 से 10 डी वी डी और पेन ड्राइव दिए हैं। जिनमें 10 एसिड सर्वाइवर के इंटरव्यूज़ हैं। उन्होंने उनकी वेदना को विस्तार से बताया है।

यह भी पढ़ें:Kalank Song Tabah Ho Gaye: माधुरी का जादू चल गया...अदाओं से तबाह होंगे आप