विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kalank Song Tabah Ho Gaye: माधुरी का जादू चल गया...अदाओं से तबाह होंगे आप

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 09 Apr 2019 03:14 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 07:37 PM (IST)

Kalank Song Tabah Ho Gaye गाने को लेकर पूरी जानकारी दें उसे पहले ये गाना आप यहां देख लीजिए

Kalank Song Tabah Ho Gaye: माधुरी का जादू चल गया...अदाओं से तबाह होंगे आप
Kalank Song Tabah Ho Gaye: माधुरी का जादू चल गया...अदाओं से तबाह होंगे आप

मुंबई। करण जौहर की कलंक इस समय सबसे अधिक चर्चा में है l फिल्म का एक एक गाना लोगों के ज़हन में बसता जा रहा है क्योंकि इस फिल्म में एक से बढकर एक कलाकार हैं और सबसे बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस भी । आज माधुरी दीक्षित का गाना जारी किया गया है l जो बेहद ही आकर्षक है ।

गाने को लेकर पूरी जानकारी दें , उसे पहले ये गाना आप यहां देख लीजिए - 

‘तुमसे जुदा  हो के हम तबाह हो गए’, कलंक का ये गाना माधुरी दीक्षित पर जितनी खूबसूरती से फिल्माया गया है उतनी ही बेहतरीन परफार्मेंस माधुरी की भी है । जाने माने कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज से डांस की बारीकियां सीख चुकीं माधुरी ने पहले भी इस तरह की अदाएं दिखाई हैं लेकिन इस गाने में भी वो महफ़िल लूट ले गई हैं l उनकी नृत्य मुद्राएँ और भाव-भंगिमाएं देखते ही बनती हैं l 

प्रीतम के संगीतबद्ध किये गए इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी मखमली आवाज़ में गाया है जबकि गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं l इस गाने को सरोज खान और रेमो डीसूजा ने कोरियोग्राफ किया है l

अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी कलंक की कहानी 1945 के आसपास की है l इस दौरान अपने सम्मान और रुतबे के लिए जंग भी हुई और अमर प्रेम भी l फिल्म में ज़फर और रूप के प्यार को दिखाया गया है और साथ रजवाड़ों की शादी जिसमें देव चौधरी यानि आदित्य रॉय कपूर से रूप यानि आलिया भट्ट की शादी करवाई जाती है l फिल्म में माधुरी दीक्षित को बहार बेगम का रोल दिया गया है और संजय दत्त को बलराज चौधरी का रोल दिया गया है l दोनों दो दशक के बाद किसी फिल्म में काम कर रहे हैं l 

इससे पहले कलंक का टाइटल सॉंग, घर मोरे परदेसिया और बाकी सब फर्स्ट क्लास है, भी जारी हो चुका है और सभी हिट हो रहे हैं l फिल्म को लेकर दर्शकों में काफ़ी उत्सुकता है और ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही हैl 

यह भी पढ़ें: Box Office: चीन में Andhadhun ने किया कमाल, 100 करोड़ पार